Free Fire MAX में नए Evo Vault इवेंट द्वारा जबरदस्त गन स्किन्स कैसे हासिल करें?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लगातार अलग-अलग इवेंट आते रहते हैं। अभी Evo Vault गेम में आया है और इसकी मदद से आप मुफ्त में बढ़िया गन स्किन्स पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम नए इवेंट को लेकर बात करेंगे और यह भी जानेंगे कि इसमें कौन-कौन से इनामों को जोड़ा जा रहा है।

Ad

Free Fire MAX में नए Evo Vault इवेंट द्वारा जबरदस्त गन स्किन्स कैसे हासिल करें?

Ad

Free Fire MAX में Evo Vault इवेंट की एंट्री हो गई है। यह इवेंट कल यानी 2 अप्रैल 2024 को आया था और यह एक महीने तक गेम में रहने वाला है। इसमें हिस्सा लेकर आप डायमंड्स खर्च करते हुए जबरदस्त गन स्किन्स या लूट क्रेट्स हासिल कर सकते हैं। आपको नीचे दिए गए यह सभी इनाम Evo Vault इवेंट में देखने को मिलेंगे:

  • P40 - Chromasonic स्किन
  • Thompson - Cindered Colossus स्किन
  • M4A1 - Infernal Draco स्किन
  • MP5 - Platinum Divinity स्किन
  • Chromasonic (MP40) टोकन क्रेट
  • Cindered Colossus (Thompson) टोकन क्रेट
  • Infernal Draco (M4A1) टोकन क्रेट
  • Platinum Divinity (MP5) टोकन क्रेट
  • गोल्ड रॉयल वाउचर
  • सीक्रेट क्लू
  • बोनफायर
  • डायमंड जनरेटर वाउचर
  • आर्मर क्रेट
  • पॉकेट मार्केट

अगर कीमत की बात करें, तो यहां एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स हैं। दूसरी ओर अब 10+1 स्पिन का पैक 200 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।


Evo Vault इवेंट द्वारा गन स्किन्स कैसे हासिल करें?

अपनी पसंदीदा गन स्किन पाने के लिए आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:

  • स्टेप 1: सबसे पहले इस बैटल रॉयल गेम को अपने फोन पर खोलें और लक रॉयल के बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 2: आपके सामने कई सारे विकल्प आ जाएंगे और यहां से आपको Evo Vault इवेंट को चुनना है।
  • स्टेप 3: लगातार डायमंड्स खर्च करके स्पिन करें और आपको लगातार प्रयास करने पर स्किन जरूर मिलेगी। 50 या उससे कम स्पिन में एक लिजेंड्री गन स्किन मिलना लगभग तय है।
Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications