Free Fire MAX में इनविजिबल नाम आसानी से कैसे तैयार करें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई स्टाइलिश नाम रखना पसंद करता है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि आप अन्य लोगन से बिल्कुल अलग और अनोखे नज़र आते हैं। कई लोग स्टाइलिश नाम रखने के बजाय एक अजीब चीज़ करना पसंद करते हैं।

लोग इनविजिबल नाम रखने में भी विश्वास करते हैं। खिलाड़ी खास Unicode 3164 कैरेक्टर या Hangul Filler से इनविजिबल नाम रख सकते हैं, जो किसी को नहीं दिखता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में इनविजिबल नाम बनाने के तरीके पर नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX में इनविजिबल नाम बनाने का तरीका

आपको इनविजिबल नाम बनाने के लिए Unicode 3164 और कुछ Braille पैटर्न्स का उपयोग करना है। इन स्टेप्स से आप नाम बना सकते हैं:

स्टेप 1: आपको ऐसी किसी वेबसाइट पर जाना है, जिसपर Unicode 3164 कैरेक्टर्स मौजूद है। उन्हें कॉपी करना है और फिर एक नोट्स ऐप में पेस्ट कर देना है।

आपको Braille पैटर्न्स की भी जरूरत होगी (Image via Sportskeeda)
आपको Braille पैटर्न्स की भी जरूरत होगी (Image via Sportskeeda)

स्टेप 2: आपको किसी और वेबसाइट पर जाना है, जहां Braille पैटर्न के डॉट्स हो, उन्हें अपने अनुसार डाउनलोड करके रैंडम तरीके से पेस्ट करना है।

स्टेप 3: कैरेक्टर्स को पेस्ट करने के बाद आपको उस टेक्स्ट को कॉपी करना है और फिर Free Fire MAX खोलकर पेस्ट करना होगा।

आपको बता दें कि Braille पैटर्न डॉट्स के बजाय खिलाड़ी सब्स्क्रिप्ट कैरेक्टर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह ट्रिक अभी के लिए काम कर रही है। Free Fire MAX समय-समय पर टर्म्स और रेग्युलेशन में चेंज करता है।

इसी वजह से अभी के लिए यह ट्रिक काम कर रही है और आगे जाकर शायद ही सही तरह से काम नहीं कर पाएगी। Free Fire MAX में इस तरह का नाम कई लोग इस्तेमाल करते हैं। इसी वजह से यूनिक कॉम्बिनेशन बनाने में जरूर दिक्कत आ सकती है।

App download animated image Get the free App now