Free Fire MAX में सबसे ज्यादा किल कैसे निकाल सकते है?

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में ज्यादा से ज्यादा किल करने पर खिलाड़ियों का रेश्यो मेंटेन रहता है। मैदान पर विरोधियों को किल करना आसान नहीं होता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम सबसे ज्यादा किल कैसे निकाल सकते हैं, उस पर नजर डालने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX में सबसे ज्यादा किल कैसे निकाल सकते है?

1) शक्तिशाली गन्स का उपयोग करें

youtube-cover
Ad

इस बैटल रॉयल गेम में खिलाड़ियों को ताकतवर और कमजोर हथियारों के विकल्प मिल जाते हैं। मैदान पर लैंड करने के तुरंत बाद खिलाड़ियों को गन्स की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। गेम के अंदर पिस्तौल, शॉटगन्स, असॉल्ट राइफल्स, स्नाइपर और सबमशीन गन्स मिल जाती है। आपको ज्यादा से ज्यादा किल करने के लिए शक्तिशाली गन्स का इस्तेमाल करना होगा, जिसमें M1014, M1887, MP40 और UMP शामिल हैं।


2) हॉट ड्रॉप्स लोकेशन पर लैंड करें

youtube-cover
Ad

इस टाइटल में खिलाड़ियों के द्वारा Bermuda मैप सबसे ज्यादा खेला जाता है। इसमें ढेरों जगहों के विकल्प मिल जाते हैं, जहां जाकर पर्याप्त मात्रा में लूट ले सकते हैं। खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा किल निकालने हैं, तो हॉट ड्रॉप्स वाली जगहों पर लैंड करना चाहिए। आपको बरमूडा मैप में Bimasakti Strip, Factory और Pochinok जैसी जगहों पर उतरना होगा।


3) अपनी स्क्वाड के साथ खेलें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में खिलाड़ियों को सोलो, डुओ और स्क्वाड के साथ खेलने का फीचर मिल जाता है। ज्यादातर प्लेयर्स स्क्वाड मोड खेलना पसंद करते हैं। आपको सबसे ज्यादा किल करने के लिए आपकी स्क्वाड के साथ खेलना होगा, क्योंकि वो आपको नॉक होने पर रिवाइव दे सकते हैं। अगर रैंडम स्क्वाड के साथ गेम खेलते हैं, तो वो आपकी मुसीबत के समय सहायता नहीं करेंगे। इस वजह से खिलाड़ियों को अपनी स्क्वाड के साथ गेम खेलना चाहिए।

(नोट: इस आर्टिकल में सबसे ज्यादा किल करने को लेकर लेखक ने अपनी राय व्यक्त की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications