Free Fire MAX के ज्यादा से ज्यादा किल्स किस तरह किए जा सकते हैं?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX को कई लोग बहुत समय से खेल रहे हैं और उन्हें काफी अनुभव है। इसके बावजूद वो मैचों में ज्यादा किल्स नहीं निकाल पाते हैं। इस चीज़ में कुछ बातों का ध्यान रखकर सुधार किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किस तरह से आप ज्यादा से ज्यादा किल्स कर सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX के ज्यादा से ज्यादा किल्स किस तरह किए जा सकते हैं?

1) आक्रमक तरीके से खेलें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में कई लोग किल्स बढ़ाने के लिए बच-बचकर खेलते हैं। हालांकि, अगर आपको ज्यादा किल्स निकालने हैं, तो थोड़ा आक्रमक तरीके से खेलना है। पूरी तरह से बिना सोचे-समझे पुश नहीं करना है, बल्कि आपको मौका मिलने पर आक्रमक तरीके से खेलते हुए किल्स की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।


2) तेजी से लैंड करें

youtube-cover
Ad

अगर आप आक्रमक तरीके से खेलते हैं और लैंडिंग ही खराब रही, तो दिक्कत हो सकती है। आपको हमेशा ही हॉट ड्रॉप्स पर लैंड करते हुए जल्दी नीचे आने की कोशिश करनी चाहिए। इससे लंबे रन में आपको फायदा होगा क्योंकि आप बेहतर लूट हासिल कर पाएंगे। इससे अन्य विरोधियों पर आपका भारी रह सकता है, जो देर से लैंड हुए हैं।


3) ग्रेनेड्स और ग्लू वॉल्स का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में अगर ग्रेनेड्स का उपयोग सही तरह से किया जाए, तो बहुत ज्यादा फायदा हो। कई लोग ग्रेनेड्स और ग्लू वॉल्स का बहुत कम उपयोग करते हैं। अंतिम ज़ोन में छुपे हुए विरोधियों को निकालने के लिए फ्रैग ग्रेनेड का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही स्मोक ग्रेनेड्स भी फाइट के दौरान बहुत काम आते हैं। इससे ज्यादा किल्स निकालने में फायदा होता है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने खेलने के तरीके को लेकर अपनी राय रखी है। सभी का तरीका जरूर थोड़ा अलग रह सकता है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications