Free Fire MAX में नए Evo Vault इवेंट द्वारा स्किन कैसे हासिल करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में Evo Vault नाम का इवेंट आया है। इसमें Bang Popblaster Groza और अन्य लिजेंड्री स्किन्स को शामिल किया गया है। आप डायमंड्स खर्च करके स्किन्स और अन्य आयटम्स पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम Evo Vault इवेंट के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में Evo Vault लक रॉयल इवेंट

youtube-cover
Ad

Garena ने Free Fire MAX में Evo Vault लक रॉयल को लॉन्च किया है। आपको बता दें कि यह इवेंट 29 सितंबर 2023 को आया था और यह पूरे एक महीने तक गेम में रहने वाला है। इसका सीधा अर्थ है कि इसका अंत 29 अक्टूबर 2023 को होगा।

यहां एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स रहेगी और आप 11 स्पिंस के पैक को 200 डायमंड्स में पा सकते हैं। इवेंट के नियमों के अनुसार 50 स्पिंस या उससे कम में आपको स्किन मिल जाएगी। आपको इवेंट में यह इनाम मिलेंगे:

  • Groza – Bang! Popblaster गन स्किन
  • MP5 – Platinum Divinity गन स्किन
  • M4A1 – Infernal Draco गन स्किन
  • M1014 – Green Flame Draco गन स्किन
  • पैन – Diz Pop Art स्किन
  • Ultra Pop लूट बॉक्स
  • Bang! Popblaster टोकन बॉक्स
  • Platinum Divinity (MP5) टोकन क्रेट
  • Infernal Draco (M4A1) टोकन क्रेट
  • बोनफायर
  • क्यूब फ्रैग्मेंट
  • लक रॉयल वाउचर (30 नवंबर 2023 अंतिम तारीख रहेगी)
  • गोल्ड रॉयल वाउचर (30 नवंबर 2023 अंतिम तारीख रहेगी)

आपको यह आयटम्स रैंडम अंदाज में मिलेंगे लेकिन अगर आप लगातार स्पिन करते रहेंगे, तो शायद जल्द ही इनाम मिल जाएगा।


Groza Bang Popblaster स्किन कैसे पाएं?

इवेंट में हिस्सा लेना आसान है (Image via Garena)
इवेंट में हिस्सा लेना आसान है (Image via Garena)

आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:

Ad

स्टेप 1: गेम खोलें और Luck Royale इवेंट जाएं।

स्टेप 2: यहां पर Evo Vault को चुनें।

स्टेप 3: डायमंड्स खर्च करके आपको स्पिन करने होंगे।

किस्मत रही, तो आपको जल्द ही इनाम मिलेगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications