Free Fire MAX के Stomping Foot इमोट और अन्य रेयर इनाम किस तरह से हासिल कर सकते हैं?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लगातार इवेंट्स आते हैं। अभी एक और फेडेड व्हील जोड़ा गया है, जिसमें Stomping Foot इमोट है। यह इवेंट एक हफ्ते पहले आया था लेकिन अब इसके अंत में कुछ दिन बाकी हैं। इसमें ढेरों तरह के अलग-अलग इनाम हैं। इस आर्टिकल में हम Stomping Foot इमोट और अन्य जबरदस्त इनाम पाने के तरीके पर नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX के Stomping Foot इमोट और अन्य रेयर इनाम किस तरह से हासिल कर सकते हैं?

फेडेड व्हील के इस खास इवेंट में कई इवेंट्स मौजूद हैं। इसमें से आपको दो इनामों को बाहर करना होगा और बाकी के इनामों को आप पा सकते हैं। Eeriness बैकपैक समेत अन्य इनाम व्हील में हैं। रेयर इनाम पाने के लिए आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और इसके बाद आपको लॉगिन करना होगा।

स्टेप 2: सबसे पहले फेडेड व्हील के विकल्प में जाना होगा और इसके बाद आपको Stomping Foot इमोट वाले विकल्प को चुनना होगा।

स्टेप 3: दो ऐसे आयटम्स को आपको हटाना होगा, जिन्हें आप नहीं पाना नहीं चाहते।

स्टेप 4: लगातार स्पिन करें और आपको व्हील में मौजूद सभी इनाम मिल जाएंगे। इन सभी इनामों को आप वॉल्ट से हासिल कर सकते हैं।

गेम में आए फेडेड व्हील स्पेशल इवेंट में आपको कितने डायमंड्स लगने वाले हैं?

गेम में नया इवेंट (Image via Garena)
गेम में नया इवेंट (Image via Garena)

कई लोगों के मन में सवाल होगा कि Stomping Foot नाम के इस इमोट और इसमें मौजूद अन्य चीज़ें पाने के लिए कितने डायमंड्स लगेंगे। देखा जाए तो आपको कुल 1167 डायमंड्स खर्च करने होंगे और आप सभी चीज़ें पा सकते हैं। इसमें पहले स्पिन की कीमत 19 डायमंड्स हैं। इसके बाद कीमत बढ़ती जाएगी और यह 39, 69, 99, 149, 199 और 499 डायमंड्स तक पहुंच जाएगी।

App download animated image Get the free App now