Free Fire MAX में नाम के लिए स्टाइलिश फोंट्स और सिम्बॉल्स किस तरह से पाएं?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में सालों से स्टाइलिश नामों का चलन चल रहा है। कई लोग अभी भी साधारण नाम उपयोग कर रहे हैं। लोगों के लिए स्टाइलिश फोंट्स और सिम्बॉल्स को ढूंढना मुश्किल रहता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आप अपने नाम के लिए अनोखे फोंट्स और सिम्बॉल्स किस तरह से पा सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में नाम के लिए स्टाइलिश फोंट्स और सिम्बॉल्स किस तरह से हासिल करें?

FancyTextTool एक तगड़ी वेबसाइट है
FancyTextTool एक तगड़ी वेबसाइट है

गेम में कई लोग अलग-अलग तरह के फोंट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। आप fancytexttool.com, lingojam.com, gypu.com और fancytextguru.com द्वारा अपने लिए अनोखे फोंट्स पा सकते हैं। साधारण कीबोर्ड द्वारा आप इस तरह के नाम नहीं बना सकते हैं। स्टाइलिश फोंट्स पाने के लिए आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:

Ad

स्टेप 1: आपको ऊपर बताई गई किसी भी वेबसाइट को अपने ब्राउजर में खोलना है।

स्टेप 2: खोलते ही आपको अलग-अलग तरह के स्टाइल दिख जाएंगे। अब आपको टेक्स्ट की जगह पर अपना नाम डालना है और ऐसे में आपको जो शब्द लिखे होंगे, उससे जुड़े स्टाइलिश फोंट्स नज़र आ जाएंगे।

स्टेप 3: किसी एक नाम को पसंद करें और उसे होल्ड करके रखें, इसके बाद कॉपी कर लें। आप गेम में आकर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।


Free Fire MAX के लिए सिम्बॉल्स कैसे पता लगाएं?

youtube-cover

इन वेबसाइट्स पर नाम के साथ ही सिम्बॉल्स के भी ढेरों विकल्प मिल जाते हैं। कई बार आप नाम के स्टाइल से संतुष्ट नहीं रहते हैं, या फिर नाम आपको अनोखा नहीं लगता है। ऐसे में आप सिम्बॉल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन वेबसाइट्स पर सिम्बॉल्स का सेक्शन मौजूद है। उसे खोलने पर 100 से ज्यादा सिम्बॉल्स दिख जाते हैं, आप किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। आप उसे अपने नाम के आगे और पीछे उपयोग कर सकते हैं। इससे नाम रोचक बन जाएगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications