Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई स्टाइलिश नाम रखना चाहता है। इस तरह के कई नाम आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगे। इन सभी चीज़ों के बावजूद कई लोग अपने हिसाब से एक नाम डिजाइन करना चाहते हैं। इसके तरीके के बारे में कुछ लोगों को जानकारी नहीं है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के लिए स्टाइलिश नाम बनाने के तरीके पर एक नज़र डालेंगे।
Free Fire MAX के लिए स्टाइलिश नाम किस तरह से बना सकते हैं?
![निकनेम के लिए ढेरों विकल्प मौजूद हैं (Image via Nickfinder)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/430a5-17006674696609-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/430a5-17006674696609-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/430a5-17006674696609-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/430a5-17006674696609-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/430a5-17006674696609-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/430a5-17006674696609-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/430a5-17006674696609-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/11/430a5-17006674696609-1920.jpg 1920w)
Nickfinder और Free Fire Name समेत कई वेबसाइट्स हैं, जहां पर जाकर आप नाम बना सकते हैं। आपको इसके लिए कुछ ही आसान स्टेप्स का पालन करना होगा:
स्टेप 1: ऊपर बताई गई दोनों में से कोई भी एक वेबसाइट को खोलें।
स्टेप 2: आपको नाम डालने के लिए एक बॉक्स दिखेगा, वहां पर अपना पसंदीदा नाम डालें, जिसे आप निकनेम के तौर पर उपयोग करना चाहते हैं।
स्टेप 3: आपको नाम डालना है और सर्च करना है। आपके सामने ढेरों अच्छे-अच्छे विकल्प मिल जाएंगे।
स्टेप 4: किसी एक नाम को चुनें और आप उसे सीधा उपयोग कर सकते हैं। दूसरी ओर आप इसमें सिम्बॉल्स को भी जोड़ सकते हैं।
स्टेप 5: इन वेबसाइट्स पर आपको सिम्बॉल्स भी दिख जाते हैं, आप उन्हें नाम के आगे और पीछे जोड़ सकते हैं। नाम और गिल्ड के बीच भी सिम्बॉल को जोड़कर इसे ज्यादा रोचक बनाया जा सकता है।
निकनेम को बनाने के बाद कॉपी करें। इसके बाद आपको गेम को खोलना है और प्रोफाइल के विकल्प में जाकर नाम को पेस्ट करना है। नाम बदलने के लिए आपको 390 डायमंड्स की जरूरत होगी या फिर आप नेम चेंज कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके पास गिल्ड टोकन्स मौजूद हैं, तो फिर आप उनकी मदद से कम कीमत में डायमंड्स पा सकते हैं। देखा जाए तो खुद के लिए नाम बनाकर आप अन्य खिलाड़ियों से अलग दिख सकते हैं।