Garena Free Fire में हर कोई अपने IGN के लिए स्टाइलिश नाम की तलाश करता है। इसके बावजूद आप खुद के लिए ही कोई स्टाइलिश नाम बना सकते हैं। साथ ही उसे Free Fire में उपयोग कर सकते हैं।
Free Fire में सिम्बॉल्स के साथ स्टाइलिश नाम आसानी से कैसे बनाएं?
![FancyTextGuru - उनमे से एक वेबसाइट](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/eafe6-16099315947712-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/eafe6-16099315947712-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/eafe6-16099315947712-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/eafe6-16099315947712-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/eafe6-16099315947712-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/eafe6-16099315947712-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/eafe6-16099315947712-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/eafe6-16099315947712-800.jpg 1920w)
साधारण कीबोर्ड से इस तरह से फोन्स और सिम्बॉल्स नहीं बनते हैं। ऐसे में आपको fancytextttool.com, fancytextguru.com, lingojam.com, gypu.com और आदि का उपयोग करना होगा।
इन स्टेप्स का पालन करके आप वेबसाइट से शानदार नाम बना सकते हैं:
स्टेप 1: ऊपर दी गयी कोई भी वेबसाइट खोलें।
स्टेप 2: टेक्स्ट के लिए दी गयी खाली जगह पर नाम डालें और फिर इंटर के विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: आपके सामने कई सारे अलग नाम खुल जाएंगे और आप अपने अनुसार किसी एक नाम को चुन सकते हैं। साथ ही उसे Free Fire में पेस्ट कर सकते हैं।
Free Fire में अपना नाम कैसे बदलें?
इन स्टेप्स का पालन करके आप आसानी से अपना नाम चेंज कर सकते हैं:
- Garena Free Fire खोलें और प्रोफाइल वाले विकल्प पर जाएं।
- आपकी प्रोफाइल खुल जाएगी। इसके बाद पिले रंग का नेम चेंज का बटन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
- एक बॉक्स खुलेगा और यहां पर आपको नया नाम डालना है। टेक्स्ट के लिए दी गयी जगह में नाम डालें और नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
- आपका नाम बदल जाएगा। ध्यान रहे कि आपको 390 डायमंड्स की जरूरत होगी।
अगर आपके पास नाम बदलने के लिए कार्ड पहले से ही मौजूद हो तो आपके पास अलग विकल्प आएगा और आप वहां से बिना डायमंड्स के नाम बदल सकते हैं।
(ये आर्टिकल उन लोगों के लिए है जिन्होंने अभी-अभी गेम को खेलना शुरू किया है। साथ ही उन्हें गेम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।)