Free Fire MAX में Tanjiro बंडल और अन्य इनाम कैसे हासिल करें?

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में डेवलपर्स के द्वारा खास कोलैबरेशन किए जाते हैं और सभी में रेयर और लिजेंड्री रिवॉर्ड्स मिलते हैं। सभी प्लेयर्स लक रॉयल और इवेंट्स में जाकर डायमंड्स खर्च करके कॉस्मेटिक और शानदार आयटम्स को प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। इसी बीच गेम के अंदर लक रॉयल में नया Tanjiro Ring इवेंट जोड़ा गया है। प्लेयर्स आकर्षक बंडल और महंगे रिवॉर्ड्स को प्राप्त कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Tanjiro बंडल और अन्य इनाम को प्राप्त करने को लेकर जानकारी देने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX में Tanjiro बंडल और अन्य इनाम कैसे हासिल करें?

Tanjiro Ring इवेंट (Image via Garena)
Tanjiro Ring इवेंट (Image via Garena)

Free Fire MAX में Tanjiro Ring इवेंट को 5 अक्टूबर 2023 को जोड़ा गया था। यह इवेंट 25 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। आप सभी प्लेयर्स लक रॉयल में जाकर स्पिंस करके इनामों को प्राप्त कर सकते हैं। इस लक रॉयल में एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स हैं और 10+1 स्पिंस की कीमत 200 डायमंड्स है। प्लेयर्स को स्पिंस के दौरान प्राइज पूल से आयटम्स और Tanjiro टोकन्स मिलेंगे।

Ad

आपको बता दें, Tanjiro टोकन्स का उपयोग एक्सचेंज स्टोर में जाकर कर सकते हैं। अगर लक रॉयल से आयटम्स नहीं मिलते हैं, तो टोकन्स का उपयोग करके इनाम को रिडीम कर सकते हैं। लक रॉयल में स्पिन करने पर नीचे मौजूद रिवॉर्ड्स मिलेंगे:

  • Tanjiro’s बंडल
  • Water Breathing दसवां फॉर्म: Constant Flux
  • Water Breathing छठा फॉर्म: Whirlpool
  • Sakonji मास्क
  • 1x Tanjiro टोकन
  • 2x Tanjiro टोकन्स
  • 3x Tanjiro टोकन्स
  • 5x Tanjiro टोकन्स
  • 10x Tanjiro टोकन्स

इस लक रॉयल में खिलाड़ियों को कम से कम 2000 डायमंड्स खर्च करने होंगे। उसके बाद में Tanjiro बंडल मिलने की उम्मीद है।


Free Fire MAX में Tanjiro बंडल कैसे हासिल करें?

Ad

नीचे दी गई आसान स्टेप्स का पालन करके बंडल को प्राप्त कर सकते हैं:

स्टेप 1: स्मार्टफोन में Free Fire MAX गेम को खोलकर लक रॉयल में जाना होगा।

स्टेप 2: बायीं ओर "Tanjiro Ring" इवेंट पर टच करना होगा।

स्टेप 3: स्पिंस करने का पेज खुल जाएगा। आप 20 डायमंड्स में एक स्पिन और 200 डायमंड्स में 11 स्पिंस करके प्राइज पूल से इनाम को प्राप्त कर सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications