Free Fire MAX में Tanjiro Style ग्लू वॉल स्किन और Haganezuka मास्क समेत अन्य रेयर आयटम्स कैसे हासिल करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में नया Demon Slayer Royale इवेंट शुरू हुआ है। आप यहां गोल्ड कोइंस खर्च करके ढेरों बेहतरीन आयटम्स पा सकते हैं। इसमें कई सारे रेयर और लिजेंड्री आयटम्स मौजूद हैं। Tanjiro Style ग्लू वॉल स्किन और Haganezuka मास्क समेत कई आयटम्स बहुत कम दिखाई देते है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किस तरह से आप यह आयटम्स हासिल कर सकते हैं।


Free Fire MAX में Tanjiro Style ग्लू वॉल स्किन और Haganezuka मास्क समेत अन्य रेयर आयटम्स कैसे हासिल करें?

Demon Slayer Royale इवेंट द्वारा स्पिन करके आप आसानी से Tanjiro Style ग्लू वॉल स्किन और अन्य आयटम्स खरीद सकते हैं। नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करें:

  • स्टेप 1: Luck Royale सेक्शन में जाएं।
  • स्टेप 2: आपको अलग-अलग इवेंट्स की लिस्ट दिख जाएगी और यहां से Demon Slayer Royale को चुनें।
  • स्टेप 3: गोल्ड खर्च करके आपको स्पिन करने होंगे। जब तक इनाम नहीं मिल जाता, आपको ऐसा ही करना होगा।

देखा जाए तो यह बहुत ज्यादा अच्छी चीज़ है। कई लोग डायमंड्स के बिना खरीदी करना चाहते हैं और उन लोगों के लिए यह इवेंट फायदेमंद रहेगा।


Free Fire MAX में Tanjiro Style ग्लू वॉल जैसा अनोखा आयटम पाने के लिए कितने गोल्ड कोइंस लगेंगे?

youtube-cover

Tanjiro Style ग्लू वॉल स्किन को हासिल करने के लिए आपको कम से कम 100 स्पिंस लग सकते हैं। एक स्पिन की कीमत 1000 गोल्ड कोइंस हैं और आप 10+1 स्पिन का पैक 10000 में पा सकते हैं। अगर आप 9 बार 10+1 स्पिन वाला पैक लेते हैं और फिर एक सिंगल स्पिन करते हैं, तो फिर आपको न्यूनतम 91,000 गोल्ड कोइंस लगेंगे। देखा जाए तो यह बहुत ज्यादा है। गोल्ड कोइंस को खरीदने के लिए पैसे खर्च नहीं करने होते हैं। यह करंसी मुफ्त में जमा होती है और आपको इसके लिए सिर्फ गेम खेलना होता है। उसके आधार पर ही आपको चीज़ें दी जाती हैं।

App download animated image Get the free App now