Free Fire MAX में अपनी ID को अनबैन करने के लिए अपील कैसे दर्ज करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है। हालांकि, Garena की पॉलिसी बहुत खतरनाक है और एक छोटी गलती भी अकाउंट को बैन करा सकती है। कई बार गलती से भी अकाउंट बैन हो जाता है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम ID बैन के खिलाफ अपील करने के तरीके पर नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX में अपनी ID को अनबैन करने के लिए अपील कैसे दर्ज करें?

अगर आपको अकाउंट से जुड़ी हुई दिक्कतें आ रही हैं, तो फिर Free Fire MAX के हेल्प सेंटर पर आप जा सकते हैं। यहां आपको FAQs में बहुत विकल्प मिल जाएंगे और आप चीज़ों को लेकर रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं। नीचे दिए गए तरीके से आप बैन के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं:

स्टेप 1: आपको सबसे पहले Free Fire MAX के आधिकारिक हेल्प सेंटर पर जाना होगा। इसके लिए इंटरनेट पर "Free Fire Help Center" सर्च करें।

आपको लॉगिन के 6 विकल्प मिलेंगे, उसमे से किसी से एंट्री करें (Image via Garena)
आपको लॉगिन के 6 विकल्प मिलेंगे, उसमे से किसी से एंट्री करें (Image via Garena)

स्टेप 2: आपको साइन-इन करना है और यहां आपके पास Facebook, VK, Google, Apple ID, Huawei ID या Twitter से गेम में एंट्री करने का विकल्प रहेगा।

स्टेप 3: लॉगिन होने के बाद आपको प्रोफाइल में "Submit a Request" बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 4: एक फॉर्म खुल जाएगा और यहां पूरी जानकारी दें। साथ ही "Ban Appeal and more" वाले सेक्शन को चुनें। यहां प्रूफ्स को भी पोस्ट करें।

आपको डिटेल्स डालनी होंगी (Image via Garena)
आपको डिटेल्स डालनी होंगी (Image via Garena)

स्टेप 5: जरुरी जानकारी डालने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना होगा।

आपको अपनी रिक्वेस्ट का जवाब My Requests सेक्शन में ही दिख जाएगा।


Free Fire MAX में हेल्प सेंटर पर अन्य चीज़ों को लेकर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है

आप इन दिक्कतों के बारे में बता सकते हैं (Image via Garena)
आप इन दिक्कतों के बारे में बता सकते हैं (Image via Garena)

बैन के लिए अपील करना ही सिर्फ एक चीज़ नहीं है। आप Free Fire MAX के हेल्प सेंटर में अन्य समस्याओं के निवारण के लिए भी रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। इन चीज़ों की शिकायत की जा सकती हs:

  • पेमेंट में दिक्कत
  • लॉगआउट रिकेस्ट का आना
  • गेम दिक्कत
  • नेगेटिव डायमंड्स
  • आइटम बग
  • हैकर रिपोर्ट
  • हैक APK सबमिशन
  • अकाउंट से जुडी दिक्कतें
  • सुझाव

आप अपने अनुसार इन चीज़ों को लेकर भी रिक्वेस्ट डाल सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications