Free Fire MAX में K/D रेश्यो तेजी से किस तरह से बढ़ाया जा सकता है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में K/D रेश्यो को ज्यादा रखना काफी ज्यादा मुश्किल काम है। इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है और लगातार अच्छा प्रदर्शन करना पड़ता है। यह काम बिल्कुल आसान नहीं है और इसमें काफी ज्यादा मेहनत लगती है। इस आर्टिकल में हम कुछ तरीकों के बारे में जानेंगे, जिनसे K/D रेश्यो बढ़ाया जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में K/D रेश्यो तेजी से किस तरह से बढ़ाया जा सकता है?

1) लैंडिंग के लिए सही जगह चुनें

youtube-cover
Ad

मैच के शुरुआती मोमेंट्स में सही फैसला लेना जरुरी है। इससे आप ज्यादा समय तक सर्वाइव करने में सक्षम होते हैं, जो आपके K/D रेश्यो की बढ़ोतरी में अहम किरदार निभाता है। शुरुआत में ऐसी जगह पर लैंड करें, जहां सीमित मात्रा में प्लेयर्स लैंड करें। आप लूट हासिल करके सीधा पुश कर सकते हैं और कुछ किल्स निकाल सकते हैं।


2) ग्लू वॉल्स और ग्रेनेड्स का सही उपयोग करें

youtube-cover
Ad

ग्लू वॉल्स और फ्रैग ग्रेनेड का सही उपयोग करने से आप कुछ अधिक फिनिश निकाल सकते हैं। ग्लू वॉल द्वारा आप खुद को विरोधी के हमले से बचा सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई कैम्प कर रहा है, तो फिर उसपर ग्रेनेड फेंकते हुए बिना रिस्क लेकर किल्स निकाल सकते हैं।


3) अपनी स्किल्स पर काम करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में K/D को तेजी से बढ़ाने के लिए काफी मेहनत लगती है। आपको लगातार अपनी स्किल्स और खेलने के तरीके में सुधार दिखाना होगा। मैच के दौरान आपको टिप्स और ट्रिक्स का सही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा 3 फिंगर का कंट्रोल सिस्टम अप्लाई करें और फिर हेडशॉट्स लगाने की कोशिश करें। समय के साथ स्किल्स बेहतर होंगी और कुल मिलाकर आपको फायदा मिलेगा।

(नोट: इस आर्टिकल में खेलने के तरीके को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications