Free Fire MAX में लेवल किस तरह से बढ़ा सकते हैं?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लेवल का काफी ज्यादा महत्व रहता है। यह ID पर दिखती है और इससे पता चलता है कि लेवल क्या है। कई लोगों को लेवल के बारे में उतना आईडिया नहीं है और से बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका भी बहुत कम लोगों को पता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि लेवल किस तरह से बढ़ाया जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में लेवल किस तरह से बढ़ा सकते हैं?

1) बैटल रॉयल मैच खेलें

youtube-cover
Ad

बैटल रॉयल मैच खेलने से बहुत हद तक फायदा होता है। सर्वाइवल का समय और बैटल स्कोर बढ़ाने से EXP बढ़ जाती है। आपको लंबे समय तक सर्वाइव करने के लिए बैटल रॉयल मैच खेलना होगा। क्लैश स्क्वाड जल्दी खत्म हो जाता है। बैटल रॉयल मोड में आपको सिर्फ सर्वाइवल पर ध्यान देना है और साफ तौर पर आपको जीत दर्ज करने पर भी फोकस करना चाहिए।


2) सबसे अच्छे कैरेक्टर का चुनाव करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में लेवल बढ़ाने में कैरेक्टर्स का काफी अहम किरदार रहता है। EXP बढ़ाने के लिए सर्वाइव करना बहुत ज्यादा जरुरी है। K, Dimitri, Alok, Leon, Luqueta और Jota समेत अन्य कैरेक्टर्स आपके सर्वाइवल का चांस बढ़ा देते हैं। कैरेक्टर आपको हीलिंग से लेकर फाइट्स में जीत तक हर चीज़ में मदद कर सकते हैं।


3) EXP बूस्टर कार्ड्स का इस्तेमाल करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में EXP कार्ड्स का काफी ज्यादा महत्व है। आप इन्हें अप्लाई करेंगे, तो तुरंत ही EXP दोगुनी हो जाती है। आपको 50% EXP कार्ड और 100% EXP कार्ड मिल जाता है। आप इन दोनों का उपयोग कर सकते हैं। इससे बहुत हद तक आपको मदद मिलने वाली है। बूस्टर कार्ड कई बार डायमंड्स और कई बार गोल्ड द्वारा खरीदे जा सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications