Free Fire MAX में हेडशॉट प्रतिशत किस तरह से बढ़ा सकते हैं?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हेडशॉट द्वारा सबसे ज्यादा डैमेज पहुंचता है। फाइट्स में जीत दर्ज करने के लिए हेड पर निशाना लगाना सबसे अच्छा विकल्प रहता है। कई लोगों के लिए यह काम आसान नहीं रहता है। कुछ तरीकों से आप ज्यादा हेडशॉट देते हुए प्रतिशत बढ़ा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे हेडशॉट प्रतिशत बढ़ा सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में हेडशॉट प्रतिशत किस तरह से बढ़ा सकते हैं?

3) स्कोप के साथ अटैचमेंट्स लगाएं

youtube-cover
Ad

ज्यादा अटैचमेंट्स लगाने से आपको स्थिरता के मामले में फायदा होता है। इससे हेडशॉट्स लगने के चांस बढ़ जाते हैं। एक्यूरेसी में जैसे ही सुधार आता है, सिर पर निशाना लगने के चांस में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। हर गन के लिए अटैचमेंट्स रहती है और आपको लूट करनी होगी। आयटम्स जमा करें और इसके बाद आप उन्हें अटैच करते हुए सिर पर निशाना लगाने का प्रतिशत बढ़ा सकते हैं।


2) हिप फायर को नज़रअंदाज करें

youtube-cover
Ad

कई लोग हिप फाइट का उपयोग करते हैं। निशाना लगाते हुए गन ऊपर जाती है और स्क्रीन को खींचकर निशाने को नीचे किया जाता है। आपको यही काम करना होगा। लगातार आपको गन को नीचे खींचते हुए हेडशॉट्स देने की कोशिश करनी है और हिप फायर को नज़रअंदाज करना है।


1) स्नाइपर राइफल का उपयोग करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में स्नाइपर राइफल द्वारा डैमेज देकर सिर पर निशाना लगाया जा सकता है। स्नाइपर का डैमेज बहुत ज्यादा है और इसी के चलते आप एक या दो शॉट्स में ही विरोधियों को धराशाई कर सकते हैं। आपको स्नाइपर पर हाथ जमाना चाहिए। इससे ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट देने के चांस बढ़ जाएंगे और प्रतिशत में बहुत सुधार होगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी पसंद खेलने के तरीके को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications