Free Fire MAX में किन तरीकों से तेजी से रैंक बढ़ाई जा सकती है?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई अपनी रैंक बढ़ाना चाहता है। यह काम आसान नहीं रहता क्योंकि नीचे से रैंक में ऊपर जाना बहुत ज्यादा मुश्किल है। आपको हमेशा ही रैंक बढ़ाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है और ऐसे में स्किल्स में सुधार करना जरुरी है। कई लोगों को बेहतर तरीके से खेलने के कुछ ट्रिक्स नहीं पता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किस तरह से आप तेजी से रैंक बढ़ा सकते हैं।


Free Fire MAX में रैंक बढ़ाने के कुछ आसान तरीके

1) हथियारों के साथ अभ्यास करें

youtube-cover

Free Fire MAX में हथियारों का चुनाव काफी ज्यादा अहम रहता है। आपको हमेशा ही गन्स और अन्य यूटिलिटी आयटम्स को उपयोग करने का अभ्यास करना चाहिए। इससे गेम में बहुत फायदा मिलता है। गेम में ढेरों वेपन्स हैं और आप किसी भी एक विकल्प को चुन सकते हैं।


2) एक सही कैरेक्टर का चुनाव करें

youtube-cover

कैरेक्टर का चुनाव काफी ज्यादा अहम है। आपको सही कैरेक्टर चुनना चाहिए। गेम में कैरेक्टर्स की मदद से मूवमेंट स्पीड, HP, EP, निशाने और अन्य कई चीज़ों में सुधार किया जा सकता है। आप डायमंड्स खर्च करके या LINK System द्वारा बेहतरीन कैरेक्टर्स चुन सकते हैं।


3) HUD को एडजस्ट करना बहुत ज्यादा जरुरी है

आपको हमेशा ही अपने कंट्रोल्स पर ध्यान रखना चाहिए (Image via Garena)
आपको हमेशा ही अपने कंट्रोल्स पर ध्यान रखना चाहिए (Image via Garena)

HUD एक ऐसी चीज़ है, जो गेमिंग के अनुभव को बेहतर करती है और इससे स्किल्स पर असर पड़ता है। साथ ही K/D रेश्यो में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में देखा जाए तो कंट्रोल सेटिंग्स काफी अहम विकल्प है। आपको ज्यादा फिंगर्स के साथ गेम खेलना चाहिए। साथ ही अभ्यास करना चाहिए। थोड़े समय में इन कंट्रोल्स की आदत पड़ जाती है। इसी कारण यह अच्छे विकल्प हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका है।)