Free Fire MAX में तेजी से रैंक किस तरह से बढ़ाएं?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है और रैंक बढ़ाना चाहता है। यह काम आसान नहीं है और लोग गलतियां करने के कारण रैंक नहीं बढ़ा पाते हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे आप रैंक में बढ़ोतरी कर सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में तेजी से रैंक किस तरह से बढ़ाएं?

1) हथियारों का चुनाव

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में गन्स का बहुत अहम किरदार रहता है। फाइट्स लेते समय गन्स ही काम आती है और इनपर कमांड होना जरुरी है। आपको हमेशा उन गन्स को साथ रखना चाहिए, इनपर आपको महारत हासिल है। इसके अलावा अन्य गन्स पर भी थोड़ा हाथ अच्छा होना चाहिए। इसके लिए आप ट्रेनिंग कर सकते हैं।


2) आपको प्लान्स बनाने होंगे

youtube-cover
Ad

कई लोग बिना कुछ सोचे-समझे खेलते हैं। इससे नुकसान हो सकता है। दरअसल, आपको हमेशा ही रैंक मोड में सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए और प्लान बनाना चाहिए। इससे आप चुनौती को बेहतर तरीके से सामना कर पाएंगे। यह जरूर ही एक बेहतर विकल्प रहेगा।


3) कैरेक्टर का चुनाव

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में आपको कैरेक्टर्स पर ध्यान देना चाहिए। यह काफी अच्छा विकल्प रह सकते हैं। कैरेक्टर्स के पास अनोखी ताकत होती है और अगर आपको रैंक पुश करनी है तो बेहतर कैरेक्टर सिलेक्शन जरुरी है। सही कैरेक्टर चुनने से प्रदर्शन बेहतर हो जाता है। साथ ही रैंक बढ़ती है। आप कैरेक्टर्स को LINK सिस्टम से मुफ्त में भी हासिल कर सकते हैं।


4) HUD में बदलाव करना पड़ते हैं

आपको कंट्रोल्स पर फोकस करना चाहिए (Image via Garena)
आपको कंट्रोल्स पर फोकस करना चाहिए (Image via Garena)

HUD का बहुत ही अहम किरदार रहता है। दरअसल, इसमें बदलाव करने से आप खेलने के तरीके को चेंज कर सकते हैं। कई लोग दो उंगलियों से खेलते हैं। ऐसे में आप सुधार करते हुए क्लॉ सेटअप अपना सकते हैं। इसे उपयोग करने से आप एकसाथ कई चीज़ें कर सकते हैं और फाइट्स जीतने के चांस बढ़ जाते हैं। इससे रैंक पर भी असर पड़ता।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को लेकर अलग रहती है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications