Free Fire MAX में तेजी से रैंक कैसे बढ़ाएं?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई अपनी रैंक बढ़ाना चाहता है। यह काम आसान नहीं है और इसमें काफी मेहनत लगती है। रैंक बढ़ाने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना पड़ता है। प्लेयर्स अमूमन कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं। इससे जरूर कुछ हद तक खिलाड़ियों को नुकसान हो सकता है। कुछ चीज़ों पर ध्यान रखकर आप रैंक बढ़ा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किस तरह से रैंक बढ़ाई जा सकती है।


Free Fire MAX में तेजी से रैंक कैसे बढ़ाएं?

1) प्लानिंग के तहत आगे बढ़ें

youtube-cover

कई सारे प्लेयर्स बैटल रॉयल या क्लैश स्क्वाड मोड में बिना सोचे समझें खेलते हैं। इससे काफी ज्यादा नुकसान होता है। हर मैच में लैंडिंग से पहले ही प्लानिंग बनानी जरुरी होती है। प्लेन के रास्ते से लैंडिंग स्पॉट और रोटेशन को लेकर निर्णय लेना चाहिए। फाइट्स के दौरान रोटेशन और कवर लेकर हमला करना चाहिए। इन चीज़ों पर ध्यान देना भी बहुत जरुरी है।


2) कैरेक्टर्स की ताकत का इस्तेमाल करें

youtube-cover

कैरेकर्स की ताकत का इस्तेमाल करके बहुत फायदा उठा सकते हैं। हर कैरेक्टर की ताकत अलग है और कुछ ऐसे विकल्प हैं, जो रैंक मोड के लिए अच्छे विकल्प हैं। अआप 4 अलग-अलग तरह के कैरेक्टर्स का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करके बहुत हद तक फायदा उठा सकते हैं। इन कैरेक्टर्स के पास जबरदस्त ताकत रहती है।


3) HUD कंट्रोल्स में चेंज करें

youtube-cover

HUD गेम की सबसे जरुरी चीज़ों में से एक है। इसका इन-गेम मूवमेंट में अहम किरदार रहता है और अगर आप आरामदायक तरीके से खेलना चाहते हैं, तो फिर कंट्रोल्स को सही रखना जरुरी है। रैंक बढ़ाने में इसका एक अहम किरदार रह सकता है। इससे स्किल्स में सुधार होता है और कुल मिलाकर रैंक पर असर पड़ता है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने खेलने के तरीके को लेकर अपनी राय दी है। सभी का तरीका थोड़ा अलग रह सकता है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment