Free Fire MAX में भारतीय खिलाड़ी हेल्प सेंटर से किस तरह संपर्क करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) को भारत में बहुत पसंद किया जाता है और करोड़ों लोग इसे खेलते हैं। इसी बीच कई बार प्लेयर्स को गेम के अंदर अलग-अलग तरह की दिक्कतें आती हैं। इन सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए डेवलपर्स से बातचीत करना सबसे अहम रहता है। इसके लिए Free Fire MAX ने हेल्प सेंटर बनाया है और इस आर्टिकल में हम उसमें हिस्सा लेने के तरीके पर नज़र डालेंगे।

Ad

Free Fire MAX में भारतीय खिलाड़ी हेल्प सेंटर से किस तरह संपर्क करें?

आपको किसी एक विकल्प को चुनना है
आपको किसी एक विकल्प को चुनना है

आप Free Fire MAX के हेल्प सेंटर द्वारा इन चीज़ों और समस्याओं को लेकर संपर्क कर सकते हैं:

Ad
  1. हैकर की रिपोर्ट
  2. गेम में दिक्कतें
  3. पेमेंट या आयटम का गायब होना

आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

स्टेप 1: आपको सबसे पहले हेल्प सेंटर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आपको 'Submit a Request' बटन पर क्लिक करना होगा।

आपको सबमिट का बटन मिल जाएगा
आपको सबमिट का बटन मिल जाएगा

स्टेप 2: आपको 'Game Concerns' से जुडी दिक्कतों में से किसी एक को चुनना है। इसके बाद ईमेल एड्रेस और समस्या का प्रकार चुनना है:

Ad
  • बहस को लेकर दिक्कत
  • इनाम और आयटम्स के गायब होने की दिक्कत
  • इवेंट पेज नहीं खुल रहा
  • टेक्निकल दिक्कत
  • टूर्नामेंट से जुडी दिक्कत
आपको कई विकल्प मिलेंगे
आपको कई विकल्प मिलेंगे

आपको किसी एक विकल्प को चुनना है, जिसे लेकर आपको समस्या है। यहां चुनाव सोच-समझकर करें, अगर सही चुनाव नीं किया, तो फिर समस्या का हल नहीं निकलेगा।

Ad

स्टेप 3: जरुरी जानकारी भरें और फिर प्रूफ के लिए एक फ़ाइल अपलोड करें।

जानकारी भरें
जानकारी भरें

Free Fire MAX के हेल्प सेंटर पर रिपोर्ट सबमिट करने के बाद आपको इंतजार करना होगा। थोड़े समय में आपको आसानी से जवाब मिल जाएगा। आप प्रोफाइल पर क्लिक करने के बाद रिक्वेस्ट के विकल्प में जाकर रिपोर्ट से जुड़ी अपडेट पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications