Free Fire MAX को PC पर कैसे इंस्टॉल करें और लैग कैसे कम किया जा सकता है?

Free Fire MAX ff.garena.com
Free Fire MAX ff.garena.com

Free Fire MAX को PC पर कई लोग खेलना पसंद करते हैं। असल में यह एंड्रॉइड गेम है और इसका PC वर्जन नहीं आया है। इसी वजह से एम्यूलेटर पर इसे खेला जाता है। यह गेम कई बार लैग करता है और इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि लैग को कम किस तरह किया जाए।


Free Fire MAX को PC पर कैसे इंस्टॉल करें और लैग कैसे कम किया जा सकता है?

सही एम्यूलेटर जरुरी है (Image via Gameloop)
सही एम्यूलेटर जरुरी है (Image via Gameloop)

आपको सबसे पहले ऐसा एम्यूलेटर डाउनलोड करना होगा, जो PC या लैपटॉप पर लैग नहीं हो। अगर गलत या हैवी एम्यूलेटर डाउनलोड किया गया, तो जरूर दिक्कतें हो जाएंगी। आप इनमें से कोई विकल्प ट्राय कर सकते हैं:

हालांकि, इन सभी की मिनिमम रिक्वायरमेंट आपको वेबसाइट पर मिल जाएगी। वहां से आप स्पेसिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।


Free Fire MAX को PC या लैपटॉप पर किस तरह से इंस्टॉल करें और लैग कैसे कम किया जा सकता है?

प्ले स्टोर आपको एम्यूलेटर पर मिल जाएगा (Image via BlueStacks)
प्ले स्टोर आपको एम्यूलेटर पर मिल जाएगा (Image via BlueStacks)
  • स्टेप 1: कोई एक एम्यूलेटर डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • स्टेप 2: इसे अपने PC या लैपटॉप पर खोलें।
  • स्टेप 3: आपको गूगल प्ले स्टोर पर साइन-इन करना हैं।
  • स्टेप 4: गेम को सर्च करें और इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: Free Fire MAX के इंस्टॉल होने के बाद उसे खोलकर आनंद लें।
आपको सेटिंग्स में थोड़े चेंज करने होंगे (Image via Garena)
आपको सेटिंग्स में थोड़े चेंज करने होंगे (Image via Garena)

अगर एम्यूलेटर में गेम लैग हो रहा है, तो फिर सेटिंग्स में थोड़े बदलाव करके आप फायदा उठा सकते हैं। आपको Free Fire MAX में इन चीज़ों में चेंज करना होगा:

डिस्प्ले

  1. ग्राफिक्स - Smooth
  2. हाई FPS - "Normal" रखें

मिनीमैप

  1. ऑटोस्केल - ऑफ
  2. मिनीमैप - अपने अनुसार

आप डिस्प्ले सेटिंग्स को "गियर" बटन पर क्लिक करके खोल सकते हैं। इन चीज़ों के अलावा इंटरनेट कनेक्शन का भी काफी अहम किरदार रहता है। बैकग्राउंड में चल रही चीज़ों को बंद करें, क्योंकि इससे भी नुकसान होता है।

Edited by Ujjaval E-Sports