Free Fire में OB32 एडवांस सर्वर का रजिस्टर कब तक चलेगा 

Image Credit : Garena Free Fire
Image Credit : Garena Free Fire

Garena Free Fire में अपडेट एक अनिवार्य हिस्सा माना जाता है। क्योंकि, गेम के अंदर नई चीज़ों और रिवॉर्ड्स को शामिल करने के लिए अपडेट का तरीका अपनाया जाता है। इसलिए, नए अपडेट की घोषणा सुनकर प्लेयर्स का उत्साह काफी बढ़ जाता है। दिसम्बर की शुरुआत में ही डेवलेपर ने OB31 अपडेट को शामिल किया था।

प्रत्येक अपडेट से पहले डेवेलपर एडवांस सर्वर को पेश करते हैं। इस सर्वर के मुताबिक खिलाड़ियों को आगामी रिवॉर्ड्स के बारे में जानकारी पता लगती है। इसलिए, सभी बैटल रॉयल गेम खेलने वाले प्लेयर्स खुश है जो की अपडेट में आने वाली विशेषताओं पर जानकारी डालेगा।


Free Fire में OB32 एडवांस सर्वर का रजिस्टर कब तक चलेगा

Image Credit : Garena Free Fire
Image Credit : Garena Free Fire

एडवांस सर्वर एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। क्योंकि, इस सर्वर के मुताबिक प्लेयर्स आसानी से आगामी अपडेट में शामिल होने वाली रिवॉर्ड्स के बारे में पहले से जान सकते हैं। ये सर्वर कब तक चलेगा। यहां तारीख की जानकारी दी गई है:

  • Free Fire OB32 एडवांस सर्वर के शुरू होने की तारीख: 6 जनवरी 2022 है
  • Free Fire OB32 एडवांस सर्वर के समाप्त होने की तारीख: 13 जनवरी 2022 है

उपयोगकर्ता इस सर्वर को एक्सेस कर सकते हैं, और इस सर्वर में उपलब्ध नए फीचर्स को आजमा सकते हैं। इस सर्वर के APK 6 जनवरी से डाउनलोड होंगे।

हालांकि, Garena Free Fire खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को एक सर्वर में हिस्सा नहीं मिलेगा। क्योंकि, रजिस्टर तो करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा किया जाता है। परंतु, डेवेल्पर्स रैंडम सिमित खिलाड़ियों को चयन करते हैं और ईमेल के अनुसार एक्टिवेशन कोड भेजते हैं। जिसके माध्यम से एडवांस सर्वर को एक्सेस किया जाता है।

इस अद्भुद कोड को पाने के लिए खिलाड़ियों को यहां दी गई रजिस्टर प्रोसेस को फॉलो करना पड़ेगा।

youtube-cover

स्टेप 1: खिलाड़ियों को OB32 एडवांस सर्वर का रजिस्टर करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। यहां क्लिक करके डायरेक्ट जा सकते हैं।

स्टेप 2: लॉगिन करने के लिए Facebook और Google के विकल्प दिख जाएंगे।

स्टेप 3: उसके बाद खिलाड़ी से स्क्रीन पर महत्वपूर्ण डिटेल्स पूछे जाएगी।

Image Credit : Garena Free Fire
Image Credit : Garena Free Fire

स्टेप 4: ये प्रोसेस पूरी होने के बाद खिलाड़ियों को एक्टिवेशन कोड ईमेल के अनुसार मिल जाएगा।

Edited by Sawan E-Sports