Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में सभी प्लेयर्स ज्यादा से ज्यादा किल करना पसंद करते हैं। ऐसा करने पर खिलाड़ियों का रेश्यो भी मेंटेन होता है और कुछ प्लेयर्स शुरुआत में ही गलती कर देते हैं, जिससे वो रेश्यो के मामले में परेशान दिखाई देते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम K/D रेश्यो को मेंटेन कैसे रख सकते हैं, उस पर नजर डालने वाले हैं।
Free Fire MAX में K/D रेश्यो कैसे मेंटेन रख सकते हैं?
1) सुरक्षित जगहों पर लैंड करें
![सुरक्षित जगहों पर लैंड करें (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/8b5c7-16266001965566-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/8b5c7-16266001965566-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/8b5c7-16266001965566-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/8b5c7-16266001965566-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/8b5c7-16266001965566-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/8b5c7-16266001965566-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/8b5c7-16266001965566-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/8b5c7-16266001965566-800.jpg 1920w)
इस बैटल रॉयल गेम में लैंड करने को अहम प्राथमिकता देनी पड़ती है। अगर प्लेयर्स हॉट ड्रॉप्स पर लैंड करते हैं, तो उनके K/D रेश्यो में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है। इस वजह से K/D रेश्यो मेंटेन करने के लिए खिलाड़ियों को सुरक्षित जगहों पर लैंड करना होगा, जिससे बोट को किल कर पाएंगे और आपके रेश्यो में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
2) अपनी स्क्वाड के साथ खेलना होगा
![अपनी स्क्वाड के साथ खेलना होगा (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/c88e2-16266006652365-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/c88e2-16266006652365-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/c88e2-16266006652365-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/c88e2-16266006652365-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/c88e2-16266006652365-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/c88e2-16266006652365-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/c88e2-16266006652365-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/c88e2-16266006652365-800.jpg 1920w)
इस गेम के अंदर खिलाड़ियों को सोलो, डुओ और स्क्वाड के साथ खेलने का फीचर मिलता है। अधिकांश प्लेयर्स स्क्वाड के साथ खेलना पसंद करते हैं, जो उनके लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर रेश्यो को अच्छे से मेंटेन रखना है, तो खिलाड़ियों को अपनी स्क्वाड के साथ खेलना होगा, क्योंकि मुश्किल समय में रैंडम प्लेयर्स मदद नहीं करते हैं, जिससे रेश्यो में कमी हो सकती है।
3) थ्रो करने वाले आयटम्स का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें
![थ्रो करने वाले आयटम्स का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/ed264-16266011564005-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/ed264-16266011564005-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/ed264-16266011564005-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/ed264-16266011564005-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/ed264-16266011564005-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/ed264-16266011564005-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/ed264-16266011564005-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/07/ed264-16266011564005-800.jpg 1920w)
Free Fire MAX में विरोधियों के द्वारा रणनीति से गेम खेला जाता है। आपकी एक गलती K/D रेश्यो में बड़ी गिरावट ला सकती है। इस वजह से खिलाड़ियों को मैदान पर ज्यादा से ज्यादा थ्रो करने वाले आयटम्स का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें स्मोक, ग्रेनेड और फ्लैश शामिल हैं। इनका उपयोग करके मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और रेश्यो को बढ़िया तरीके से मेंटेन कर सकते हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में K/D को मेंटेन रखने को लेकर लेखक ने अपनी राय को व्यक्त की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)