Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में स्टाइलिश नामों का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकता है। सालों से लोग अपने लिए अनोखे फोंट्स के साथ नाम बना रहे हैं। साधारण कीबोर्ड में स्टाइलिश फोंट्स नहीं आते हैं और इसके लिए अलग से नेम जनरेटर वेबसाइट्स दी हैं। कई लोगों को स्टाइलिश नाम नहीं बनाते आते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि फेंसी नाम किस तरह से तैयार किए जा सकते हैं।
Free Fire MAX में अपने लिए फेंसी नाम किस तरह से बना सकते हैं?
![Free Fire MAX के निकनेम जनरेटर (NickFinder)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/a30cd-17049876632254-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/a30cd-17049876632254-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/a30cd-17049876632254-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/a30cd-17049876632254-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/a30cd-17049876632254-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/a30cd-17049876632254-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/a30cd-17049876632254-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/a30cd-17049876632254-1920.jpg 1920w)
स्टाइलिश नाम बनाना कुछ ही स्टेप्स का काम है। आपको सिर्फ नीचे दिए गए तरीके का पालन करना होगा:
स्टेप 1: किसी भी एक नेम जनरेटर वेबसाइट को खोलें। इसके लिए Chrome या डिफॉल्ट ब्राउजर का भी उपयोग किया जा सकता है।
स्टेप 2: वेबसाइट खोलने के बाद आपको टेक्स्ट डालने एक विकल्प दिख जाएगा, उसपर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना नाम डालें और सर्च करें। आपके सामने कई सारे अच्छे विकल्प आ जाएंगे।
स्टेप 4: किसी एक नाम को चुनें और उसे होल्ड या सिलेक्ट करके कॉपी करें।
स्टेप 5: सिम्बॉल्स के सेक्शन में जाकर आप कुछ सिम्बॉल्स को जोड़कर नाम को ज्यादा रोचक बना सकते हैं।
नाम किस तरह से बदल सकते हैं?
आपको नाम बदलने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:
स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और लॉगिन करें।
स्टेप 2: प्रोफाइल के विकल्प पर जाएं और इसके बाद नाम के पास मौजूद एडिट के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: आपके सामने एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा, वहां पर आपको नया नाम डालें। आपने जो कॉपी किया है, वहां पर पेस्ट करें।
स्टेप 4: 390 डायमंड्स या फिर नेम चेंज कार्ड द्वारा पेमेंट करें। तुरंत ही आपका नाम बदल जाएगा।
अगर आपके पास गिल्ड टोकन्स हैं, तो फिर आप वहां से आसानी से सिर्फ 39 डायमंड्स में नेम चेंज कार्ड पा सकते हैं।