Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में स्टाइलिश नामों का काफी ज्यादा महत्व है। हर कोई अपने IGN के लिए बढ़िया नामों के विकल्प चुनना चाहता है। सिम्बॉल्स को जोड़कर आप नामों को और अच्छा बनाना चाहता है। कई लोग पहले से बने हुए नामों को उपयोग नहीं करना चाहता। स्टाइलिश नाम बनाने का भी एक तरीका है और इस आर्टिकल में हम उसी के बारे में जानेंगे।
Free Fire MAX में स्टाइलिश नाम किस तरह से रख सकते हैं?
![FancyTextGuru एक अच्छी वेबसाइट है](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/eafe6-16099315947712-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/eafe6-16099315947712-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/eafe6-16099315947712-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/eafe6-16099315947712-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/eafe6-16099315947712-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/eafe6-16099315947712-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/eafe6-16099315947712-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/eafe6-16099315947712-800.jpg 1920w)
साधारण कीबोर्ड में स्टाइलिश सिम्बॉल्स मौजूद नहीं होते हैं। fancytextttool.com, fancytextguru.com, lingojam.com, gypu.com समेत कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके आसानी से नाम बदल सकते हैं:
स्टेप 1: ऊपर बता गई कोई एक वेबसाइट खोलें। आपके सामने बढ़िया ऑप्शन हैं।
स्टेप 2: आपको टेक्स्ट की जगह पर नाम डालना होगा और कई सारे विकल्प आ जाएंगे।
स्टेप 3: आपको किसी एक को चुनना है और उसे कॉपी करना है। इसके बाद आप नाम बदलने की प्रक्रिया पर जा सकते हैं।
अपना नाम किस तरह से बदल सकते हैं?
नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके आप नाम बदल सकते हैं:
- Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और "Profile" के बटन पर क्लिक करें।
- प्रोफाइल खुलने के बाद नाम के पास येलो रंग के बटन पर क्लिक करें।
- एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा और वहां पर नाम डालें।
- नीचे आपको "390 डायमंड्स" के बटन पर क्लिक करना होगा।
अगर आपके पास डायमंड्स हैं, तो नाम तुरंत ही बदल जाएगा। डायमंड्स अकाउंट से कट जाते हैं। अगर आपके पास नेम चेंज कार्ड मौजूद है, तो फिर आप उनका भी उपयोग कर सकते हैं।
(नोट: यह आर्टिकल नए खिलाड़ियों के लिए है। हो सकता है कि आपको पहले से सभी तरीकों के बारे में पता है।)