Free Fire MAX में फोंट्स और सिम्बॉल्स के साथ अनोखा नाम कैसे तैयार करें?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में सालों से स्टाइलिश नामों का इस्तेमाल हो रहा है। लगातार गेम में नए खिलाड़ी जुड़ते जाते हैं और वो अन्य लोगों को देखकर स्टाइलिश नाम रखने की इच्छा जताते हैं। इस तरह के अनोखे नामों के ढेरों विकल्प ऑनलाइन मिल जाएंगे। इसी बीच कुछ खुद के लिए नाम रखने का मन बनाते हैं लेकिन उन्हें सही तरीका नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि स्टाइलिश नाम किस तरह से रखा जा सकता है।


Free Fire MAX में अनोखे फोंट्स और सिम्बॉल्स के साथ अनोखा नाम कैसे तैयार करें?

fancytexttool.com, fsymbol.com, gypu.com और fancytextguru.com जैसी वेबसाइट्स का उपयोग करके आप जबरदस्त नाम तैयार कर सकते हैं। इसी बीच आपको सिम्बॉल्स के भी बेहतरीन विकल्प मिल जाते हैं। आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: ऊपर बताई गई किसी एक वेबसाइट को अपने ब्राउजर पर खोलें।

स्टेप 2: टेक्स्ट की जगह पर आपको नाम डालना है और इसके बाद कई सारे विकल्प सामने आ जाएंगे।

स्टेप 3: आपको कोई एक विकल्प चुनना है और उसमें आप अलग-अलग सिम्बॉल्स जोड़ सकते हैं।


नाम किस तरह से बदल सकते हैं?

नाम कैसे बदल सकते हैं (Image via Garena)
नाम कैसे बदल सकते हैं (Image via Garena)

नाम बदलने के लिए Free Fire MAX में नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करें:

  • गेम को अपने फोन पर खोलें और प्रोफाइल के बटन पर क्लिक करें।
  • आपको मौजूदा नाम के पास एडिट का बटन दिखेगा, उसे चुनें।
  • खुद के द्वारा तैयार किया गया नाम यहां पर पेस्ट करें।
  • आपको पेमेंट करनी है और नाम तुरंत बदल जाएगा।

390 डायमंड्स खर्च करके आप खुद का नाम बदल सकते हैं। दूसरी ओर नेम चेंज कार्ड अगर मौजूद है, तो उससे भी नाम बनाया जा सकता है।

नोट: आर्टिकल सिर्फ नए खिलाड़ियों के लिए हैं। पुराने प्लेयर्स को पहले से ही अच्छे नामों और इन तरीकों के बारे में पता होगा।

App download animated image Get the free App now