Free Fire MAX में गिल्ड को बनाने का सबसे आसान तरीका क्या है?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में गिल्ड का विकल्प कई लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है। आपको बता दें कि असल में यह एक क्लेन की तरह है। आप एक गिल्ड बना सकते हैं या किसी गिल्ड में जुड़ सकते हैं।आप अपने दोस्तों को इसमें जोड़कर एक टीम बना सकते हैं। साथ ही कई सारे टूर्नामेंट्स में हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही कई सारे इनाम आपको मुफ्त में मिल सकते हैं।

Ad

गिल्ड को बनाने का तरीका ज्यादातर लोगों को पता नहीं है। एक गिल्ड बनाने के लिए आपको 1000 डायमंड्स की जरूरत होती है। हालांकि, एक मुफ्त तरीका भी है। अगर आपके पास 5000 गोल्ड कोइंस हैं, तो फिर आप आसानी से गिल्ड को मुफ्त में तैयार कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम गिल्ड बनाने के सबसे आसान तरीके को लेकर बात करेंगे।


Free Fire में गिल्ड किस तरह से बनाएं?

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में गिल्ड बनाना बहुत आसान है और कुछ ही स्टेप्स में अपनी पूरी प्रक्रिया याद हो जाएगी। आपको इन स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने डिवाइस पर खोलें और गेम में लॉगिन करें।

स्टेप 2: आपको गिल्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा और नई गिल्ड तैयार करने के ऑप्शन को चुनना होगा।

स्टेप 3: आपको यहां पर एक नया डायलॉग बॉक्स दिखेगा, यहां आपको जरुरी जानकारी डालनी है। इसमें नाम, बैज, स्टाइल, जगह, लेवल, रैंक समेत अन्य चीज़ें डालनी हैं। ध्यान रखें कि यह सभी चीज़ें पूरी तरह से सही हो, तो ही फायदा मिलेगा।

स्टेप 4: आपको सभी जानकारी डालने के बाद पेमेंट करनी होगी। आप 1000 डायमंड्स या 5000 गोल्ड कोइंस में पेमेंट कर सकते हैं।

स्टेप 5: गिल्ड बनाने के बाद आप अपने दोस्तों को इसमें शामिल होने का न्योता दे सकते हैं। साथ ही अलग-अलग तरह की इनाम भी यहां की शॉप सेक्शन से हासिल कर सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications