Free Fire MAX में गिल्ड किस तरह से बना सकते हैं?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में गिल्ड का काफी ज्यादा महत्व है। इस गेम में आप गिल्ड बनाकर टूर्नामेंट खेल सकते हैं और कई सारी चीज़ें मुफ्त में भी हासिल कर सकते हैं। गिल्ड को हर एक खिलाड़ी बना सकता है और इसमें अपने दोस्तों को जोड़ सकता है। Free Fire MAX में कई लोग दूसरे के गिल्ड में मौजूद है। ऐसे में वो अपनी गिल्ड बनाना चाहते हैं लेकिन उन्हें तरीका नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम गिल्ड बनाने के तरीके को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX में गिल्ड किस तरह से तैयार करें?

youtube-cover

Free Fire MAX में गिल्ड को एक क्लेन सिस्टम की तरह माना जा सकता है। इसमें सभी एक टीम के अंदर हो सकते हैं। एक गिल्ड में आप 20 से ज्यादा अलग-अलग खिलाड़ियों को रोक सकते हैं। इसके लिए आपको लेवल बढ़ानी होगी। अगर आप गिल्ड बनाना चाहते हैं तो फिर आपको 1000 डायमंड्स की जरूरत होगी।

Garena ने एक और विकल्प दिया है, जिससे आप मुफ्त में गिल्ड बना सकते हैं। अगर आप गेम खेलते हैं तो फिर मैचों के बाद गिल्ड कोइंस मिलते हैं। इन्हें आप कलेक्ट कर सकते हैं। असल में यह एक फ्री इन-गेम करंसी है। आप 5000 गोल्ड कोइंस का उपयोग करके गिल्ड तैयार कर सकते हैं। आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके गिल्ड बना सकते हैं।

आपको इन स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: Free Fire MAX को खोलें और गिल्ड सेक्शन में जाएं।

स्टेप 2: आपको यहां अलग-अलग गिल्ड मिल जाएंगी। साथ ही एक गिल्ड बनाने का विकल्प मिलेगा।

स्टेप 3: आपको क्रिएट बटन पर क्लिक करके गिल्ड बनाने की प्रोसेस शुरू करनी है।

स्टेप 4: एक नया बॉक्स खुलेगा, वहां पर गिल्ड का नाम, स्लोगन, बैज, स्टाइल, रैंक और लेवल को डालना होगा।

स्टेप 5: जरुरी जानकारी डालने के बाद आपको पेमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा और डायमंड्स या गोल्ड कोइंस में पेमेंट करनी है। गिल्ड तैयार हो जाएगी और आप दोस्तों को जोड़ सकते हैं।

App download animated image Get the free App now