Free Fire MAX में खुद की गिल्ड किस तरह से तैयार करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में गिल्ड का काफी ज्यादा चलन है। आप गिल्ड बनाकर कुछ खास आयटम्स पा सकते हैं और इसमें अपने दोस्तों को जोड़कर टूर्नामेंट का हिस्सा बन सकते हैं। दूसरों की गिल्ड में रहने वाले खिलाड़ी खुद की अलग गिल्ड भी बनाना पसंद करते हैं। इस आर्टिकल में हम खुद के लिए गिल्ड बनाने के तरीके के बारे में बात करेंगे।


Free Fire MAX में खुद की गिल्ड किस तरह से तैयार करें?

आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके गिल्ड बना सकते हैं:

स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और इसके बाद गिल्ड सेक्शन में जाएं।

स्टेप 2: आपको Create Guild बटन पर क्लिक करना होगा और इसके बाद गिल्ड इन्फो बटन पर क्लिक करें।

गिल्ड को गोल्ड या डायमंड्स की मदद से बना सकते हैं (Image via Garena)
गिल्ड को गोल्ड या डायमंड्स की मदद से बना सकते हैं (Image via Garena)

स्टेप 3: आपको गिल्ड से जुड़ी सभी जानकारी डालनी है, इसमें नाम, स्लोगन, गिल्ड बैज, स्टाइल, लेवल और रैंक समेत अन्य चीज़ें मौजूद हैं।

स्टेप 4: 5000 गोल्ड कोइंस या 1000 डायमंड्स द्वारा पेमेंट करें और गिल्ड तैयार हो जाएगी। गोल्ड का उपयोग करके गिल्ड बनाना अच्छा फैसला रहेगा क्योंकि 1000 डायमंड्स में गिल्ड बनाना महंगा पड़ सकता है।


अनोखे नाम कैसे ढूंढें?

Free Fire MAX में दो गिल्ड्स का नाम एक जैसा नहीं हो सकता है। कई ऐसे नाम होंगे, जो पहले से उपयोग में होंगे और ऐसे में आपको अलग नाम रखना चाहिए। स्टाइलिश फोंट्स में सिम्बॉल्स के साथ नाम गिल्ड के लिए सबसे बेहतर विकल्प रह सकता है।

Players will get output in several fonts (Image via FancyTextTool)
Players will get output in several fonts (Image via FancyTextTool)

आप कई अलग-अलग नामों को पढ़कर खुद के लिए अनोखा नाम देख सकते हैं। इसके बाद आप Fancytexttool जैसी वेबसाइट से स्टाइलिश गिल्ड नाम तैयार कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए नामों से इंस्पिरेशन ले सकते हैं:

1) ░D░3░M░0░N░

2) ☯BOOYAH☯

3) ༄ᴿᴰˣ᭄BOMB࿐⁷¹

4) 『0』ϻᴀƑɪᴀツ

5) 亗IGNITE亗

6) KᎾᏴᎡᎪ.

7) нυитєя

8) ICE★COLD

9) ༉卂ʀᴍʏ

10) メᏟᎡᏆᎷᏆƝᎪᏞメ

गिल्ड तैयार करने के समय ही नाम डालना होगा। अगर आप दोबारा नाम बदलना चाहते हैं, तो फिर आपको 500 डायमंड्स की जरूरत लगेगी।

App download animated image Get the free App now