Free Fire MAX में पेट्स के लिए स्टाइलिश नाम कैसे बनाएं?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX में पेट्स का काफी महत्व है। कैरेक्टर्स की तरह इनके पास ताकत होती है। यह पेट्स मैच के दौरान आपके साथ रहते हैं। पेट्स का नाम भी रखा जा सकता है। प्लेयर्स अपने लिए स्टाइलिश नाम बनाते हैं और उसी तरह आप पेट्स के लिए भी इसी तरह के नाम तैयार कर सकते हैं।


Free Fire MAX में पेट्स के लिए स्टाइलिश नाम कैसे बनाएं?

आपको कई बेहतरीन विकल्प मिल जाएंगे (Image via Nickfinder)
आपको कई बेहतरीन विकल्प मिल जाएंगे (Image via Nickfinder)

अगर आपको पेट्स के लिए स्टाइलिश नाम चाहिए, तो फिर नेम जनेटर वेबसाइट का उपयोग करना होगा। Nickfinder (https://nickfinder.com/) और Free Fire Name (https://www.freefire-name.com/) कुछ प्रसिद्ध जनरेटर्स में गिने जाते हैं। Lingojam (https://lingojam.com/StylishNameMaker) की मदद से आप सिम्बॉल्स के साथ स्टाइलिश नाम बना सकते हैं।

आपको ऊपर दिया गया कोई एक नेम जनरेटर कॉपी करना है (Image via Free Fire Name)
आपको ऊपर दिया गया कोई एक नेम जनरेटर कॉपी करना है (Image via Free Fire Name)

आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके स्टाइलिश नाम बनाना होगा:

स्टेप 1: ऊपर बताई गई कोई एक वेबसाइट खोलें।

स्टेप 2: नाम डालें और ढेरों विकल्पों की लिस्ट आ जाएगी।

स्टेप 3: किसी एक नाम को चुनें और उसे कॉपी करें।

स्टेप 4: Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें।

स्टेप 5: आपको मुख्य अकाउंट से लॉगिन करना है।

Free Fire MAX में पेट सेक्शन को खोलें (Image via Garena)
Free Fire MAX में पेट सेक्शन को खोलें (Image via Garena)

स्टेप 6: आपको पेट सेक्शन में जाना है।

आपको कॉपी किया गया नाम पेस्ट करना होगा (Image via Garena)
आपको कॉपी किया गया नाम पेस्ट करना होगा (Image via Garena)

स्टेप 7: आपको कोई एक पेट चुनना है और उसके पास मौजूद एडिट बटन पर क्लिक करें। यहां पर नाम डालें और कंफर्म करें।

अच्छी बात यह है की पहली बार किसी पेट का नाम डालना मुफ्त है। बाद में आप इसे बदलना चाहेंगे, तो जरूर आपको पैसे खर्च करने होंगे। इस चीज़ को कई प्लेयर्स भूल जाते हैं। कुछ डायमंड्स में आप पेट के नाम को बदल सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports