Free Fire MAX में खुद के लिए अनोखा और स्टाइलिश नाम किस तरह से बनाएं?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में अनोखा नाम बनाना काफी ज्यादा आसान है। कई लोग अच्छे नाम बनाने के तरीके के बारे में नहीं जानते हैं। इसका तरीका बहुत ज्यादा आसान है। इसलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किस तरह से आप खुद के लिए अनोखा और स्टाइलिश नाम बना सकते हैं।


Free Fire MAX में खुद के लिए अनोखा और स्टाइलिश नाम किस तरह से बनाएं?

आपको इस तरह से विकल्प मिलेंगे (Image via Nickfinder)
आपको इस तरह से विकल्प मिलेंगे (Image via Nickfinder)

स्टाइलिश नाम बनाने के लिए आपको Nickfinder (https://nickfinder.com/) या Free Fire Name (https://www.freefire-name.com/) जैसी वेबसाइट्स का इस्तेमाल करना होगा। आप यहां अपना नाम डालकर कई सारे तगड़े विकल्प पा सकते हैं। साथ ही आप स्टाइलिश फोंट्स और सिम्बॉल्स के लिए Lingojam (https://lingojam.com/) को चुन सकते हैं। इन वेबसाइट्स पर सिर्फ नाम डालने पर ही आपको विकल्प दिख जाते हैं। आपको नाम बनाने और बदलने के लिए इन स्टेप्स का पालन करना होगा

स्टेप 1: आपको सबसे पहले किसी भी एक नेम जनरेटर वेबसाइट को खोलना है। आप अपने हिसाब से किसी एक वेबसाइट पर जा सकते हैं। साथ ही एक नाम तैयार करें।

आप नेम चेंज कार्ड द्वारा नाम बदल सकते हैं (Image via Garena)
आप नेम चेंज कार्ड द्वारा नाम बदल सकते हैं (Image via Garena)

स्टेप 2: किसी एक ब्राउजर को चुनें और फिर Free Fire MAX खोलें।

स्टेप 3: आपको लॉगिन करना होगा और फिर प्रोफाइल के विकल्प में जाएं।

स्टेप 4: आपको नाम के पास एडिट के बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 5: एक पेज खुलेगा, वहां पर अपना नया नाम डालें।

स्टेप 6: आपको पेमेंट करनी है। आप 390 डायमंड्स द्वारा नाम बदल सकते हैं। अगर आपके पास पहले से नेम चेंज कार्ड है, तो फिर आप उसका भी उपयोग कर सकते हैं।

आपको नेम चेंज कार्ड को खरीदना होगा (Image via Garena)
आपको नेम चेंज कार्ड को खरीदना होगा (Image via Garena)

अगर आपके पास गिल्ड टोकन्स हैं, तो फिर आप 200 टोकन्स और 39 डायमंड्स को मिलाकर नेम चेंज कार्ड को कम कीमत में हासिल कर सकते हैं।

App download animated image Get the free App now