Free Fire MAX में अनोखा IGN किस तरह से तैयार कर सकते हैं?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में स्टाइलिश नामों का सालों से उपयोग किया जा रहा है। इस तरह के नाम द्वारा आप खुद को अन्य प्लेयर्स से अलग और बेहतर दिखा सकते हैं। कई बार लोगों के नाम एक जैसे होते हैं और इसी कारण उनका गेम में नाम डालना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में स्टाइलिश नाम सबसे अच्छा विकल्प रहते हैं। आप इनके साथ सिम्बॉल्स को जोड़कर अनोखा विकल्प तैयार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम हम सिम्बॉल्स के साथ अनोखे नाम बनाने के तरीके पर नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX में अनोखा IGN किस तरह से तैयार कर सकते हैं?

यह अच्छी जनरेटर वेबसाइट है (Image via Nickfinder)
यह अच्छी जनरेटर वेबसाइट है (Image via Nickfinder)

स्टाइलिश नाम बनाने के लिए Nickfinder (https://nickfinder.com/) या Free Fire Name (https://www.freefire-name.com/) अच्छे जनरेटर्स हैं। आप खुद के लिए यहां से स्टाइलिश और ट्रेंडी नाम तैयार कर सकते हैं। आपको यहां फोंट्स के कई विकल्प मिलेंगे और सिम्बॉल्स की भी कमी नहीं है। आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके अनोखा नाम बना सकते हैं:

स्टेप 1: किसी एक नेम जनरेटर की वेबसाइट को खोलें। आपको खुद के लिए यहां से नाम बनाना होगा।

नाम बदलना आसान है (Image via Garena)
नाम बदलना आसान है (Image via Garena)

स्टेप 2: टेक्स्ट की जगह पर नाम डालें और इसके बाद आप कई विकल्प दिख जाएंगे। आप सिम्बॉल्स को जोड़कर अपने अनोखा विकल्प तैयार कर सकते हैं।

स्टेप 3: गेम खोलें और लॉगिन करें।

स्टेप 4: आपको प्रोफाइल के विकल्प पर क्लिक करें और नाम के पास चेंज का बटन रहेगा।

स्टेप 5: एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा और वहां आपको नाम पेस्ट करना होगा।

स्टेप 6: 390 डायमंड्स द्वारा पेमेंट करें या नेम चेंज कार्ड का उपयोग करें।

नेम चेंज कार्ड को स्टोर से खरीदें (Image via Garena)
नेम चेंज कार्ड को स्टोर से खरीदें (Image via Garena)

Free Fire MAX में नेम चेंज कार्ड को गिल्ड पॉइंट्स खर्च करके खरीदते हैं, तो यह सस्ता पड़ेगा।

App download animated image Get the free App now