Free Fire MAX के Frostfire Token Wheel इवेंट द्वारा इनाम पाने के लिए कितने डायमंड्स लगेंगे?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लगातार लक रॉयल्स की एंट्री देखने को मिलती है। हाल ही में Frostfire Token Wheel नाम का इवेंट आया है और यह 6 जनवरी 2024 तक गेम में देखने को मिलेगा। आपको इसमें ढेरों जबरदस्त बंडल्स मिलने वाले हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Frostfire Token Wheel इवेंट में आयटम्स पाने के लिए कितने डायमंड्स लगेंगे, वो जानेंगे।

Ad

Free Fire MAX के Frostfire Token Wheel इवेंट द्वारा इनाम पाने के लिए कितने डायमंड्स लगेंगे?

youtube-cover
Ad

लक रॉयल्स में अमूमन डायमंड्स खर्च होने की कोई गारंटी नहीं रहती है। यह पूरी ही चीज़ किस्मत पर आधारित है। ऐसे में अगर आपके पास बहुत सारे डायमंड्स हैं, तो ही इस इवेंट में हिस्सा लें। यहां पर अगर आप एक बंडल को हासिल करने की कोशिश करते हैं, तो फिर आपको औसतन 2000 डायमंड्स तक के स्पिन लग सकते हैं।

अमूमन ग्रैंड प्राइज पाना बहुत ज्यादा मुश्किल रहता है और इसमें काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आपको काफी ज्यादा डायमंड्स लगेंगे, यह बात पूरी तरह से तय है।


Frostfire Token Wheel में कौन-कौन से इनाम मौजूद हैं?

Frostfire Token Wheel में बंडल्स अच्छे-अच्छे मौजूद हैं। इसके अलावा आपको टोकन्स भी मिलते हैं, जिन्हें एक्सचेंज करके जबरदस्त चीज़ें पा सकते हैं। आपको इवेंट में यह सभी इनाम मिलने वाले हैं:

  • Winter Icerunner बंडल
  • Winter Ironthrasher बंडल
  • The Penguinie बंडल
  • Frostfire Polar बंडल
  • Ice & Fire टोकन
  • 2x Ice & Fire टोकन्स
  • 3x Ice & Fire टोकन्स
  • 5x Ice & Fire टोकन्स
  • 10x Ice & Fire टोकन्स

Free Fire MAX में टोकन्स जमा करने के बाद आप एक्सचेंज स्टोर में जाकर आसानी से ऊपर दिए गए आयटम्स ही पा सकते हैं। अगर आपको पसंदीदा बंडल नहीं मिलते हैं, तो फिर यह टोकन्स काम आ सकते हैं। आपको बंडल्स के अलावा एक्सचेंज स्टोर में कुछ अन्य रोचक आयटम्स भी देखने को मिलेंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications