Free Fire MAX के भारतीय यूट्यूब चैनल पर कितने सब्सक्राइबर्स हैं और कितने वीडियो डले हैं?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX को भारत में काफी लोगों द्वारा देखा और पसंद किया जाता है। इस गेम की शुरुआत लगभग 5 साल पहले देखने को मिली थी और यह भारत में आते ही बहुत तेजी से फेमस हो गया था। इसी गेम को लो एंड डिवाइस के लिए तैयार किया गया था और इसी वजह से भारत में मौजूद ज्यादातर प्लेयर्स इस गेम को खेलने लगे।

Ad

Free Fire और MAX वर्जन दोनों में ज्यादा फर्क नहीं है। यह एकदम सेम है और थोड़े ग्राफिक्स समेत चीज़ों में बदलाव है। इस गेम को यूट्यूब पर काफी ज्यादा देखा जाता है और इसके ढेरों कंटेंट क्रिएटर्स मौजूद हैं।

साथ ही Free Fire का एक आधिकारिक चैनल भी है। हर देश के लिए एक अलग चैनल है और भारतीय सर्वर के फैंस के लिए Free Fire का अलग चैनल है। इस आर्टिकल में हम उसी चैनल को लेकर बात करेंगे।

Free Fire MAX के भारतीय यूट्यूब चैनल पर कितने सब्सक्राइबर्स हैं और कितने वीडियो डले हैं?

Free Fire का आधिकारिक भारतीय चैनल
Free Fire का आधिकारिक भारतीय चैनल

Free Fire के भारतीय चैनल का नाम "Free Fire India Official" चैनल है और इसकी यूजर आईडी @freefireindiaofficial है। आपको बता दें कि इस चैनल की शुरुआत 14 सितंबर 2018 को देखने को मिली थी। उस हिसाब से देखा जाए तो इस चैनल को बहुत समय हो गया है।

Ad

इस चैनल पर अभी तक 11.7 मिलियन सब्स्क्राइबर्स हैं और लगातार यह चीज़ बढ़ते जा रही है। अभी तक इस चैनल को 1,475,985,197 व्यूज मिल चुके हैं और यह अपने-आप में एक बड़ा नंबर है। वो हर दिन लाखों व्यूज हासिल करते हैं।

इस चैनल पर नई चीज़ों को लेकर अपडेट्स और इवेंट में हिस्सा लेने के तरीकों को लेकर जानकारी दी जाती है। इस चैनल पर बड़ी वीडियो के साथ ही शॉर्ट्स को भी अपलोड किया जाता है। आपको बता दें कि अन्य Free Fire के चैनल्स के मुकाबले यह बहुत आगे है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications