Free Fire के कितने यूट्यूब चैनल हैं और उनपर कितने सब्सक्राइबर्स हैं?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire को पूरी दुनिया में खेला जाता है और इसी वजह से लगातार गेम चर्चा का विषय बना रहता है। Free Fire असल में सिर्फ गेम के तौर पर ही नहीं बल्कि कंटेंट क्रिएशन के मामले में भी बहुत आगे है। साथ ही ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट भी देखने को मिलते हैं और यह चीज़ Free Fire को अन्य गेम्स के मुकाबले ज्यादा बेहतर और खास बनाती है।

Free Fire MAX के ढेरों कंटेंट क्रिएटर्स हैं। भारत के बाहर लोग Free Fire और MAX वर्जन दोनों खेलते हैं। साथ ही यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया पर शेयर भी करते हैं। यूट्यूब सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीमिंग और वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है।

Free Fire के भी चैनल्स इस वेबसाइट पर है। हर एक देश के लिए अलग-अलग चैनल है। कई लोगों को पता ही नहीं है कि Free Fire के कितने आधिकारिक चैनल हैं। इस आर्टिकल में हम उन्हीं को लेकर बात करेंगे।


Free Fire के कितने यूट्यूब चैनल हैं?

youtube-cover

Free Fire को कई देशों में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है और वहां के लिए अलग चैनल है। लगभग हर एक सर्वर के लिए अलग चैनल बना है। साथ ही ईस्पोर्ट्स और कुछ अन्य चीज़ों के लिए भी चैनल उपलब्ध हैं। आपको बता दें कि Free Fire के यूट्यूब पर लगभग 13 चैनल है। यह स्टैट्स Free Fire Esports Official चैनल से लिया गया है।

यह रही उन सभी चैनल्स की लिस्ट:

  1. Garena Free Fire Brasil: 9.46 मिलियन सब्सक्राइबर्स
  2. Garena Free Fire LATAM: 11.7 मिलियन सब्सक्राइबर्स
  3. Garena Free Fire Global: 8 लाख 69 हजार सब्सक्राइबर्स
  4. FF Esports ID: 2.79 मिलियन सब्सक्राइबर्स
  5. Free Fire Esports India: 7.9 मिलियन सब्सक्राइबर्स
  6. Huyền Thoại Sinh Tồn - Free Fire Esports: 1.93 मिलियन सब्सक्राइबर्स
  7. Garena Free Fire TH: 3.22M मिलियन सब्सक्राइबर्स
  8. Garena Free Fire Middle East and Africa - Arabic: 2.44 मिलियन सब्सक्राइबर्स
  9. Free Fire Esports Pakistan: 6 लाख 8 हजार सब्सक्राइबर्स
  10. Garena Free Fire EU: 4 लाख 80 हजार सब्सक्राइबर्स
  11. Garena Free Fire MY: 1.52 मिलियन सब्सक्राइबर्स
  12. Free Fire Esports Official: 1.51 मिलियन सब्सक्राइबर्स

Free Fire के कुछ अन्य चैनल भी हो सकते हैं लेकिन अभी यह सभी नज़र आ रहे हैं।

App download animated image Get the free App now