Free Fire MAX में नई MP5 Platinum Divinity स्किन किस तरह से हासिल करें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में कुछ समय पहले ही Garena ने MP5 Platinum Divinity को लॉन्च किया है और असल में यह गेम की 9वीं इवो गन स्किन है। इसके आने के बाद कई लोग इसे लक रॉयल में से हासिल कर सकते हैं। इस फेडेड व्हील की शुरुआत भारतीय सर्वर पर आज हुई है। इस आर्टिकल में हम नई स्किन और इसे हासिल करने के तरीके के बारे में बात करने वाले हैं।


Free Fire MAX में MP5 Platinum Divinity स्किन किस तरह से हासिल करें?

youtube-cover

नए फेडेड व्हील में MP5 Platinum Divinity मौजूद है और इसे आज से हासिल किया जा सटका है और यह इवेंट दो हफ्तों तक रेगा। आपको बता दें कि इसका अंत 6 जुलाई 2022 को होने वाला है। अभी के लिए यह स्किन मुफ्त में नहीं है और आपको डायमंड्स खर्च करने होंगे। इस गन का लुक काफी बढ़िया है और स्टैट्स में मामले में भी सुधार देखने को मिलता है.

आपको यहां फेडेड व्हील में दो आयटम्स निकालने हैं और बचे हुए आयटम्स के साथ स्पिन करना है। अगर किस्मत रही तो आपको स्किन मिल जाएगी और इसमें इनाम के तौर पर यह चीज़ें हैं।

MP5 Platinum Divinity is one of the ten rewards (Image via Garena)
MP5 Platinum Divinity is one of the ten rewards (Image via Garena)
  • MP5 Platinum Divinity
  • 1x क्यूब फ्रैग्मेंट
  • Game Streamer वेपन लूट क्रेट
  • Wings of Divinity
  • Platinum Divinity (Blue) टोकन बॉक्स
  • Divinity Trophy
  • Diamond Royale Voucher (31 जुलाई 2022 को समापन होगा)
  • Imp-Heads वेपन लूट क्रेट
  • Divinity सकीबोर्ड
  • Destiny Wing टोकन
The cost of making spins (Image via Garena)
The cost of making spins (Image via Garena)

एक बार हासिल की गई चीज़ दूसरी बार नहीं पाई जा सकती है। पहला स्पिन 9 डायमंड्स का रहेगा और बाद में हर स्पिन के साथ डायमंड्स की कीमत बढ़ेगी जाएगी। 19, 39, 69, 99, 149, 199, 499 इस तरह से डायमंड्स खर्च होंगे। आपको कुल 1082 डायमंड्स की जरूरत होगी। आप इवेंट्स में जाकर फेडेड व्हील के अंदर से डायमंड्स खर्च करके स्किन पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports