Emulater : Garena Free Fire Max को दुनिया में करोड़ों गेमर्स के द्वारा खेला जाता है। ये गेम खिलाड़ियों को आकर्षित करने वाले फीचर्स प्रदान करता है। इस बैटल रॉयल गेम को एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर खेला जाता है। हालांकि, कुछ गेमर्स फ्री फायर मैक्स को लैपटॉप पर भी खेलना पसंद करते हैं, लेकिन गेमर्स को गेम डाउनलोड करने का तरीका नहीं पता होता है।
लैपटॉप पर PC पर फ्री फायर मैक्स बैटल रॉयल गेम को डाउनलोड करने के लिए एंड्रॉइड एम्युलेटर्स का उपयोग करना पड़ता है। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max को एम्यूलेटर का उपयोग करके लैपटॉप पर कैसे खेल सकते हैं, नजर डालने वाले हैं।
Free Fire Max को एम्यूलेटर का उपयोग करके लैपटॉप पर कैसे खेल सकते हैं?
![एंड्रॉइड एम्यूलेटर (Image Credit : Google)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/ed877-16563424233683-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/ed877-16563424233683-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/ed877-16563424233683-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/ed877-16563424233683-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/ed877-16563424233683-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/ed877-16563424233683-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/ed877-16563424233683-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/ed877-16563424233683-1920.jpg 1920w)
अनेक फेमस एंड्रॉइड एम्यूलेटर गेमर्स को एप्लिकेशन इंस्टॉल करने का खास फीचर्स प्रदान करते हैं। हालांकि, एंड्रॉइड एम्यूलेटर का यूज करके गेमर्स आसानी से एप्लिकेशंस को डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां पर कुछ अद्भुद फीचर्स वाले एंड्रॉइड एम्युलेटर्स के बारे में जानकारी दी गई है जिन्हें अपने पीसी में इंस्टॉल कर सकते हैं :
- BlueStacks - https://www.bluestacks.com/download.html
- NoxPlayer - https://www.bignox.com/en/download/fullPackage?formal
- GameLoop - https://www.gameloop.com/
- MEmu - https://www.memuplay.com/download-memu-on-pc.html
- LDPlayer - https://www.ldplayer.net/
यूजर्स ऊपर एम्युलेटर्स के सामने दी गई लिंक को क्रोम ब्राउजर्स में कॉपी पेस्ट करके पीसी या लैपटॉप में इंस्टॉल कर सकते हैं और बैटल रॉयल गेम्स को डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजर्स पीसी और लैपटॉप में एंड्रॉइड एम्यूलेटर को इंस्टॉल करने के लिए यहां पर दी गई स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :
स्टेप 1: एम्यूलेटर की आधिकारिक वेबसाइट ओपन होने के बाद में गेमर्स को एम्यूलेटर डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
कुछ समय में ये एम्यूलेटर इंस्टॉल हो जाएगा। क्योंकि, इंटरनेट की स्पीड पर डाउनलोड की प्रक्रिया निर्भर करती है।
स्टेप 2: पीसी और लैपटॉप में इंस्टॉल होने के बाद में गेमर्स को गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
स्टेप 3: उसके बाद सर्च बॉक्स में Free Fire Max गेम को टाइप करके सर्च करें।
स्टेप 4: गेम की ऐप मिलने के बाद इंस्टॉल करें। कुछ मिनट में डाउनलोड होकर इंस्टॉल हो जाएगा।
स्टेप 5: यूजर्स को डेस्कटॉप स्क्रीन पर ऐप दिख जाएगा।
स्टेप 6 : कुछ छोटी-छोटी साइज की फाइल को डाउनलोड करने के बाद में लॉगिन करने के सोशल मिडिया अकाउंट दिख जाएंगे। जैसेFacebook, Google (Gmail), VK, Twitter आदि। इसके अलावा guest विकल्प का भी चयन कर सकते हैं।
नोट : गेमर्स ध्यान रखे की इंटरनेट स्पीड तेजी से होनी चाहिए। क्योंकि, एंड्रॉइड एम्यूलेटर और गेम डाउनलोड होगा।