Free Fire MAX को OB34 अपडेट के बाद PC पर किस तरह से खेला जा सकता है?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में कुछ समय पहले ही OB34 अपडेट आया है। हर कोई इस अपडेट को लेकर खुश है क्योंकि इसमें कई नए फीचर्स हैं। असल में Free Fire MAX के मोबाइल गेम है। हालांकि, कई लोग इसे PC में खेलने की इच्छा रखते हैं और यह चीज़ संभव भी है। खिलाड़ी एम्यूलेटर का उपयोग करते हुए PC या Laptop में आसानी से यह गेम खेल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX को आसानी से PC पर डाउनलोड करने के तरीके पर नजर डालेंगे।


Free Fire MAX को PC पर किस तरह से खेला जा सकता है?

ज्यादातर एम्यूलेटर्स में गूगल प्ले स्टोर चल जाता है और आप विहान से गेम को डाउनलोड कर सकते हैं। आप अपने अनुसार एक एम्यूलेटर को डाउनलोड कीजिए और फिर आपको इन स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: एम्यूलेटर को इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने गूगल अकाउंट से प्ले स्टोर के अंदर लॉगिन करना होगा।

स्टेप 2: आपको 'Free Fire MAX' को सर्च करना है।

आपको यहां सर्च करना होगा (Image via Google Play Store)
आपको यहां सर्च करना होगा (Image via Google Play Store)

स्टेप 3: कई सारे विकल्प खुल जाएंगे और आपको यहां से आधिकारिक Free Fire MAX वर्जन डाउनलोड करना है।

लॉगिन या साइन अप करना होगा (Image via Garena)
लॉगिन या साइन अप करना होगा (Image via Garena)

स्टेप 4: डाउनलोड होने के बाद आप आसानी से गेम का मजा ले सकते हैं। हालांकि, उसके पहले आपको लॉगिन करना होगा

गूगल प्ले स्टोर पर इस गेम का साइज लगभग 500 MB है और इसी वजह से ध्यान रहें कि आपके PC में पर्याप्त जगह हो।


Free Fire MAX के OB34 अपडेट के पैच नोट्स

गेम में कुछ नए फीचर्स और बदलाव देखने को मिले हैं:

  • नया क्लैश स्क्वाड सीजन
  • रैंकिंग सिस्टम में बदलाव
  • D-Bee, Dimitri और Wolfrahh की ताकत में बदलाव
  • Skyler, Alok, Chrono, Steffie, Kenta, Wukong की ताकत में थोड़े अपडेट्स
  • क्लैश स्क्वाड मोड में मैप संतुलन और आर्मर में सुधार
  • बैटल रॉयल मोड में वेंडिंग मशीन, हेल्थ की समातृ, लूट और एयरड्रॉप के विसुअल को लेकर बदलाव
  • नई स्नाइपर राइफल, M24
  • FAMAS, M14, M4A1, Scar, Groza, Kar98K, VSS, UMP और अन्य गन्स के संतुलन में बदलाव
  • Craftland में सुधार: Zombies, Isle of Champs (नया मैप) और अन्य चीज़ों का जुड़ना
  • साइन में बदलाव होना
youtube-cover
App download animated image Get the free App now