Free Fire में OB29 अपडेट को PC और लैपटॉप पर कैसे खेल सकते हैं?  

Image credit: ff.garena.com ff44
Image credit: ff.garena.com ff44

Garena Free Fire दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल प्लेटफॉर्म पर खेले जाने वाला बैटल रॉयल गेम है। ये BR गेम खिलाड़ियों को अपने दोस्तों और रेंडम खिलाड़ियों के साथ खेलने की अनुमति प्रदान करता है।

Ad

Free Fire दुनिया में कुछ प्रोफेशनल और रिचेस्ट खिलाड़ियों के द्वारा PC और लैपटॉप पर भी खेला जाता है। दो दिन पहले Free Fire इन-गेम OB29 अपडेट लेकर आया है। तो ज्यादातर प्लेयर्स इस नए अपडेट को PC पर डाउनलोड और अपडेट करने में परेशान हो रहे हैं। तो आइए इस आर्टिकल में हम Free Fire में OB29 अपडेट को PC पर कैसे खेल सकते हैं बताने वाले हैं।


Free Fire में OB29 अपडेट को PC और लैपटॉप पर कैसे खेल सकते हैं?

Free Fire एक सर्वर पर आधारित बैटल रॉयल गेम है, जो सभी खिलाड़ियों को एक समान फीचर्स प्रदान करता है। Free Fire को एंड्रॉइड एम्युलेटर्स का इस्तेमाल करके PC/लैपटॉप पर खेल सकते हैं। जैसे BlueStacks, MEmu, और NoxPlayer तो इस आर्टिकल में Bluetacks का उपयोग करके Free Fire का नया अपडेट OB29 को डाउनलोड करके PC/लैपटॉप पर कैसे खेल सकते हैं, नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करें:

स्टेप 1: Bluestacks की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

स्टेप 2: उसके बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक करें, एम्यूलेटर डाउनलोड होने के बाद सेट-अप करें।

स्टेप 3: एम्यूलेटर में गूगल प्ले स्टोर खोले, और सर्च बार में Garena Free Fire सर्च करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर Free Fire का ऐप दिख जाएगा, तो अपडेट वाले बटन पर क्लिक करें। अगर किसी खिलाड़ी ने Free Fire नहीं डाउनलोड किया है, तो उस प्लेयर्स के स्क्रीन पर डाउनलोड का बटन दिख जाएगा

स्टेप 5: अपडेट होने में कुछ समय लगेगा, उसके बाद फेसबुक एकाउंट से लॉगिन करें।

लॉगिन होने के बाद Free Fire OB29 अपडेट को PC और लैपटॉप पर आसानी से खेल सकते हैं।

नोट: लेकिन जिस खिलाड़ी ने Free Fire को डाउनलोड नहीं किया होगा, उसको डाउनलोड बटन पर क्लिक करना होगा।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications