Garena Free Fire काफी प्रसिद्ध मोबाइल बैटल रॉयल गेम है। इसके बावजूद कुछ लोग इस गेम को PC पर खेलने की इच्छा रखते हैं। Free Fire को PC पर एम्यूलेटर की मदद से खेला जा सकता है। इस आर्टिकल में हम BlueStacks और उसपर Free Fire को खेलने के तरीके के बारे में बात करने वाले हैं।
Free Fire को BlueStacks की मदद से PC पर किस तरह खेला जा सकता है?
![BlueStacks (Image Credits: Bluestacks.com)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/6344b-16088864215480-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/6344b-16088864215480-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/6344b-16088864215480-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/6344b-16088864215480-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/6344b-16088864215480-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/6344b-16088864215480-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/6344b-16088864215480-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/6344b-16088864215480-800.jpg 1920w)
BlueStacks सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला और सबसे फेमस एम्यूलेटर है। इसमें कई सारे जबरदस्त फीचर्स है और वो इसे खास बनाते हैं:
- प्रीसेट्स पर नियंत्रण और उन्हें बदला जा सकता है।
- आप अलग-अलग तरीके से चला सकते हैं।
- आप एक बटन से रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं और इसका रिप्ले भी देख सकते हैं।
- काफी ज्यादा FPS मौजूद है।
- HD ग्राफिक्स मौजूद है।
आप इन स्टेप्स का पालन करके Garena Free Fire को BlueStacks की मदद से अपने PC में डाउनलोड कर सकते हैं:
![BlueStacks की आधिकारिक वेबसाइट](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/fb5e8-16088866239242-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/fb5e8-16088866239242-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/fb5e8-16088866239242-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/fb5e8-16088866239242-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/fb5e8-16088866239242-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/fb5e8-16088866239242-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/fb5e8-16088866239242-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/fb5e8-16088866239242-800.jpg 1920w)
स्टेप 1: आपको BlueStacks एम्यूलेटर को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड और इंस्टॉल करना है। आप यहां क्लिक करके सीधा वेब पेज पर जा सकते हैं।
स्टेप 2: एम्यूलेटर के इंस्टॉल होने के बाद गूगल प्ले स्टोर खोलें और ‘Free Fire’ सर्च करें।
ये भी पढ़ें:- दिसंबर 2020 में 50 स्टाइलिश नाम जिन्हें आप Free Fire के लिए उपयोग कर सकते हैं
![Free Fire सर्च करें और उसे इंस्टॉल करें](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/3d94d-16088865683646-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/3d94d-16088865683646-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/3d94d-16088865683646-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/3d94d-16088865683646-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/3d94d-16088865683646-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/3d94d-16088865683646-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/3d94d-16088865683646-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/12/3d94d-16088865683646-800.jpg 1920w)
स्टेप 3: गेम के रिजल्ट्स में से मुख्य गेम को चुनें और इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करें।
कुछ समय का इंतजार करें और गेम डाउनलोड होकर इंस्टॉल हो जाएगा। इसके बाद आप आसानी से PC में गेम को खेल सकते हैं।
MEmu Play, GameLoop और NoxPlayer की तरह अन्य एम्युलेटर्स पर भी Free Fire को खेला जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Free Fire vs COD Mobile: किस गेम में ज्यादा मोड्स मौजूद है?