Free Fire MAX में Jump ‘N’ Blast मोड को किस तरह से खेलें? 

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX को भारत में बहुत लोगों द्वारा खेला और पसंद किया जाता है। Free Fire MAX में कई अलग-अलग मैप है और सभी अपनी पसंद के अनुसार गेम खेलने का मन बनाते हैं। कई लोगों को Free Fire MAX में नए मोड्स खेलना पसंद है। हाल ही में एक नया मोड गेम में आया है और इसे आप ट्राय कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के नए Jump ‘N’ Blast मोड को खेलने के तरीके को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX में Jump ‘N’ Blast मोड को किस तरह से खेलें?

नया Jump 'N' Blast मोड (Image via Garena)
नया Jump 'N' Blast मोड (Image via Garena)

Free Fire MAX में लगातार नए इवेंट्स और मोड्स आते हैं। Jump ‘N’ Blast नाम का मोड गेम में आया है। असल में यह मोड El Pastelo मैप में खेला जाता है और इसी मैप में पहले Bomb Squad मोड भी खेला गया था। यह सभी के लिए फ्री है और कोई भी इसे खेल सकता है। आप यहां पर एक-दूसरे से फाइट लेकर ज्यादा से ज्यादा किल्स करने की कोशिश कर सकते हैं।

हर एक खिलाड़ी किल होने के बाद एक बार फिर से स्पॉन हो सकता है और आप यहां पर ग्रेनेड लॉन्चर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एक खास चीज़ भी है, जिसे जंपिंग शोज़ बोला जाता है और जो भी खिलाड़ी पहले 25 एलिमिनेशन (किल्स) करेगा, उसकी जीत होगी। अगर समय हो जाता है और किसी भी खिलाड़ी के 25 किल नहीं हुए, तो जिस भी प्लेयर के सबसे ज्यादा किल्स होंगे, उसे जीत मिलेगी।

यह एक जबरदस्त मोड है। कई सारे प्लेयर्स एकदम आक्रमक खेलने में रुचि लेते हैं। वो प्लेयर्स इस मोड को ट्राय कर सकते हैं। हालांकि, इसमें जीत दर्ज करना आसान नहीं है। हर कोई ज्यादा से ज्यादा किल्स निकालने की कोशिश करता है।

Edited by Ujjaval E-Sports