Free Fire MAX में ग्रैंडमास्टर रैंक पर जल्दी से जल्दी कैसे पहुंचें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में प्रतियोगिता काफी ज्यादा बढ़ गई है। हर कोई रैंक बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है। Free Fire MAX में सबसे टॉप रैंसे ग्रैंडमास्टर है। कुछ लोगों को यहां पहुँचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, इस आर्टिकल में हम 5 ट्रिक्स और टिप्स के बारे में बात करेंगे जिससे ग्रैंडमास्टर तक रैंक बढ़ाई जा सकती है।

Ad

Free Fire MAX में ग्रैंडमास्टर रैंक पर पहुँचने का तरीका

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में ग्रैंडमास्टर में सीमित मात्रा में ही स्लॉट्स होते हैं। इसी वजह से आपको लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हर लेवल पर अलग जरूरतें होंगी। यह रही पूरी लिस्ट:

  • ग्रैंडमास्टर I - टॉप 5000 BR/CS रैंकिंग
  • ग्रैंडमास्टर II - टॉप 2000 BR/CS रैंकिंग
  • ग्रैंडमास्टर III - टॉप 1000 BR/CS रैंकिंग
  • ग्रैंडमास्टर IV - टॉप 300 BR/CS रैंकिंग
  • ग्रैंडमास्टर V - टॉप 100 BR/CS रैंकिंग

1) नए सीजन की शुरुआत से पहले ही तैयारी कर लें

youtube-cover
Ad

बैटल रॉयल रैंक मोड लगभग 2 महीनों का रहता है। इसी वजह से अगर आप रैंक सीजन की शुरुआत से ही शानदार तरीके से खेलेंगे तो फिर आपको जरूर फायदा होगा। आप तेजी से रैंक बढ़ा सकते हैं। आपको ज्यादा मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा और इससे रैंक ग्रैंडमास्टर तक जाने के चांस भी बढ़ जाएंगे।


2) 4 लोगों की अच्छी टीम तैयार करें

youtube-cover
Ad

अगर आप रैंडम खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे तो कभी भी आपको फायदा नहीं मिलेगा। आपको स्क्वाड मैचों के लिए एक टीम तैयार करनी चाहिए क्योंकि मुकाबले के दौरान आपका तालमेल बना रहेगा और इससे जीत प्रतिशत बढ़ेगा। साथ ही रैंक में सुधार होगा।


3) शांति से खेलें और अंत तक सर्वाइव करें

youtube-cover

रैंक पुश करने के लिए हमेशा शांति से खेलकर अंत तक बचे रहने की कोशिश करें। सर्वाइवल पॉइंट्स से रैंक पुश करने में मदद मिलती है। साथ ही अंत तक आपका पूरा स्क्वाड बचा रहता है तो जीत के चांस भी बढ़ जाते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications