Free Fire MAX में बिना लैग के गेम किस तरह से खेलें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) को हर कोई बेहतर तरीके से खेलना चाहता है। इसके लिए आपका डिवाइस अच्छा होना चाहिए। इसका बड़ा कारण यह है कि गेम लैग होता है। अगर आपका गेम भी लैग होता है, तो फिर कुछ सेटिंग्स में बदलाव करके आप अच्छी तरह से गेम खेल सकते है।


Free Fire MAX में बिना लैग के गेम किस तरह से खेलें?

1- स्थिर डाटा कनेक्शन रखें

अगर आपका गेम लैग हो रहा है, तो फिर इसका एक बड़ा कारण डाटा कनेक्शन हो सकता है। आपको हमेशा ही लैग कम रखने के लिए डाटा कनेक्शन को अच्छा रखना होगा। जिस जगह पर अच्छा कनेक्शन आए, वहां पर बैठकर ही गेम खेलें। इससे लैग बहुत हद तक कम होगा।


2- ग्राफिक्स सेटिंग्स कम करें

youtube-cover

गेम में अगर आपको लैग कम करना है, तो फिर ग्राफिक्स सेटिंग्स को सही रखना होगा। स्मूथ गेमप्ले के लिए आपको ग्राफिक्स को स्मूथ पर रखना होगा और FPS भी ज्यादा रखना होगा। इससे लैग कम हो जाएगा।


3- गेम को दोबारा चालू करें

लैग या स्टटर को रोकने के लिए हमेशा ही गेम को बंद करके दोबारा शुरू करें। इससे बहुत हद तक आपको मदद मिलेगी। कई बार गेम लैग होता है और अगर आप इसे पूरी तरह बंद करके दोबारा खोलेंगे, तो सुधार आएगा।


4- फालतू ऐप्स को हटाएं

youtube-cover

हमेशा ही आपको गेम में लैग कम रखना हो, तो फिर रैम कम करनी होगी। इसके लिए हमेशा ही फालतू ऐप्स को मोबाइल से हटाएं। इससे बहुत हद तक फायदा होगा।


5- गेम को डिलीट करके दोबारा इंस्टॉल करें

लैग होने पर कोशिश करें कि आपके पास पर्याप्त डाटा हो। इससे आप गेम को डिलीट करके दोबारा इंस्टॉल कर पाएंगे। लैग जरूर इस हिसाब से थोड़ा कम हो सकता है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद सेटिंग्स बदलने के मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications