Free Fire MAX में लैग को किस तरह से कम करें?

Free Fire MAX image credit ff.garena.com
Free Fire MAX image credit ff.garena.com

Free Fire MAX में कई लोगों को लैग के मामले में दिक्कत आती है। इससे अनुभव खराब होता है। अमूमन फोन की स्पेसिफिकेशन कम होने पर यह दिक्कत अति है। ऐसे में आप कुछ चीज़ों के अंदर बदलाव करके लैग को कम कर सकते हैं।


Free Fire MAX में लैग को किस तरह से कम करें?

इन-गेम ग्राफिक्स सेटिंग्स

इन-गेम ग्राफिक्स सेटिंग्स में थोड़ा बदलाव करके आपको फायदा मिल सकता है। इससे आप लैग कम कर सकते हैं और स्मूथ गेमप्ले का आनंद ले सकते हैं। Garena ने कई सारी सेटिंग्स दी है और इनमें चेंज करके अलग-अलग तरह से फायदा उठा सकते हैं। ग्राफिक्स में Smooth, Standard, Ultra और Max के विकल्प रहते हैं। पको यहां सबसे कम सेटिंग्स को चुनना चाहिए।

साथ ही नार्मल और हाई FPS सेटिंग्स में से भी हाई रेट को रखने पर फायदा होता है। अगर डिवाइस की स्पेसिफिकेशन ज्यादा है, तो दिक्कत नहीं आएगी। अगर मिड रेंज डिवाइस है, तो फिर सोच-समझकर ही निर्णय लेना होगा। FPS ज्यादा रखने से स्मूथ गेमप्ले मिलता है। इसके साथ ही आपको Visual Effects, HD Textures और Vehicle Effects में भी आपको कम से कम सेटिंग्स करहनि चाहिए।

ग्राफिक्स को स्मूथ पर सेट करें Set the graphics to smooth (image via Garena)
ग्राफिक्स को स्मूथ पर सेट करें Set the graphics to smooth (image via Garena)

Free Fire MAX में इन स्टेप्स का पालन करके आप ग्राफिक सेटिंग्स बदल सकते हैं:

  1. Free Fire MAX को अपने डिवाइस पर खोलें।
  2. सेटिंग्स के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. आपको डिस्प्ले बटन मिलेगा, उसपर क्लिक करें।
  4. मिनिमम सेटिंग्स ही रखें।

रिसोर्स को हटाएं

youtube-cover

Free Fire MAX में कई सारे रिसोर्स पैक आते हैं। आप कुछ ऐसे रिसोर्स को हटा सकते हैं, जो काम के नहीं है। इससे गेम में डाटा खाली हो जाता और लैग कम होता है क्योंकि गेम ज्यादा रिसोर्स की रिक्वेस्ट नहीं करता है। साथ ही रैम पर ज्यादा लोग नहीं आता है। बैकग्राउंड के ऐप्स को भी डिलीट करने से फर्क पड़ता है।