Free Fire MAX में पिंग कम कैसे रखें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है लेकिन पिंग ज्यादा होने से खिलाड़ी सही तरह से खेल नहीं पाते हैं। गेम धीमा चलता है। कई लोगों को पिंग को सही करने के बारे में पता नहीं है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि पिंग में सुधार किस तरह से कर सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में पिंग कम कैसे रखें?

पिंग सही करने का कोई फिक्स तरीका नहीं है। आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके इसे बेहतर कर सकते हैं। पिंग जितना कम होगा, उतना ही बेहतर प्रदर्शन हो पाएगा।

1- ऑटो-अपडेट को बंद करें

ऑटो-अपडेट बंद कर दें
ऑटो-अपडेट बंद कर दें

गूगल प्ले स्टोर पर ऑटो-अपडेट मौजूद रहता है। अपडेट आते ही यह खुद डाउनलोड होने लग जाता है। इससे इंटरनेट कनेक्शन धीमा हो जाता है और कुल मिलाकर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऑटो-अपडेट बंद करने के बाद इंटरनेट सही चलेगा और कुल मिलाकर पिंग बेहतर होगा।

Ad

2- सिंक बंद करें

सिंक का फीचर मोबाइल में रहता है और इससे भी पिंग बढ़ता है। डाटा को गूगल, फेसबुक और अन्य जगह पर सिंक किया जाता है। अगर यह ऑन रहेगा, तो काफी ज्यादा इंटरनेट खर्च होगा। कोशिश करें कि यह हमेशा ही बंद रहे। इससे इंटरनेट खत्म नहीं होगा और स्पीड अच्छी आएगी। कुल मिलाकर पिंग के मामले में फायदा होगा।


3- बैकग्राउंड ऐप्स को बंद करें

रैम का काफी सारी ऐप्स इस्तेमाल करती है। इसमें इंस्टाग्राम, फेसबुक समेत अन्य ऐप्स मौजूद हैं। यह ऐप्स इंटरनेट का उपयोग करती है और इसी के चलते Free Fire MAX में आपका पिंग बढ़ सकता है। पिंग कम करने के लिए बैकग्राउंड में मौजूद सभी ऐप्स को बंद करें। इससे बहुत हद तक आपको फायदा होगा।

(नोट: इस आर्टिकल में पिंग को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications