Free Fire MAX में बैटल रॉयल मैचों के अंदर लैग कैसे कम करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है और इसमें स्किल्स काफी अहम किरदार निभाती है। इन सभी चीज़ों के बावजूद अगर गेम लगातार लैग होता है, तो बहुत हद तक नुकसान देखने को मिलता है। लैग पूरी तरह से डिवाइस की स्पेसिफिकेशन पर निर्भर करता है लेकिन कुछ चीज़ों में बदलाव करके आप जरूर लैग को कम कर सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में लैग कैसे कम करें?

1- ग्राफिक्स कम करें

youtube-cover
Ad

गेम अगर लैग होता है, तो इसमें ग्राफिक्स का भी अहम किरदार रहता है। आपको जरूर ग्राफिक्स को कम करना होगा और इसके बाद FPS में सुधार होगा। कुल मिलाकर लैग कम होगा। आपको ग्राफिक्स को डिवाइस के अनुसार रखना चाहिए लेकिन अगर लैग हो रहा है, तो फिर स्मूथ पर ही इसे सेट करें।

2- बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें

youtube-cover
Ad

ऐप्स कई बार बैकग्राउंड में चलती है और इससे रैम का नुकसान होता है। इसी के चलते गेम लैग होता है। अगर खेलते समय लैग महसूस होता है, तो फिर आपको बैकग्राउंड में मौजूद ऐप्स को पूरी तरह बंद करना होगा। इसके बाद बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

3- कैश फाइल्स साफ करें

youtube-cover
Ad

कैश फाइल्स को क्लियर करके आप गेम को स्मूथ कर सकते हैं। अगर गेम लैग हो रहा है, तो फिर सेटिंग्स के मौजूद ऐप्स के विकल्प में जाकर आप Free Fire MAX को चुनें। इसके बाद कैश फाइल्स को हटा दें। इससे मेमोरी क्लियर हो जाएगी और आप आसानी से गेम खेल पाएंगे।


नोट: आपको किसी भी तरह के थर्ड पार्टी टूल्स का उपयोग नहीं करना चाहिए। GFX टूल्स समेत अन्य विकल्पों का उपयोग करके आप गेम को स्मूथ तो कर लेंगे लेकिन यह लीगल नहीं है। यह इन गेम की पॉलिसी के खिलाफ है। अगर आप इनका उपयोग करते हैं, तो फिर आपका अकाउंट हमेशा के लिए बैन किया जा सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications