Free Fire MAX के एडवांस सर्वर के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें और एक्टिवेशन कोड कैसे डालें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में लगातार अपडेट्स आते रहते हैं। इस अपडेट्स से पहले गेम में एडवांस सर्वर आता है और इसमें टेस्टिंग होती है। कोई भी खिलाड़ी इस सर्वर के लिए रजिस्टर कर सकता है और नए फीचर्स को टेस्ट कर सकते हैं। कुछ समय पहले ही गेम का OB35 सर्वर आता था और इसमें कई लोगों ने रजिस्टर किया था लेकिन कुछ सफलता हासिल नहीं कर पाए थे।

Ad

इसी वजह से हम एडवांस सर्वर के लिए रजिस्टर करने और एक्टिवेशन कोड को डालने के तरीके के बारे में बात करेंगे। इससे आप अगली पर तैयार रह पाएंगे।


Free Fire MAX के एडवांस सर्वर को लेकर पूरी जानकारी

youtube-cover
Ad

Garena में एडवांस सर्वर को हर अपडेट से कुछ हफ्ते पहले लाया जाता है। खिलाड़ी इसमें नए फीचर्स टेस्ट करते हुए बग्स और ग्लीच ढूंढ सकते हैं। इसके बदले इनाम भी मिलता है, इसका मकसद यह है कि मुख्य वर्जन में यह दिक्कतें नहीं आ पाए।

इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके रजिस्टर कर सकते हैं:

स्टेप 1: ब्राउजर खोलकर Free Fire Advance Server के लिए सर्च करें।

स्टेप 2: आधिकारिक वेबसाइट को खोलें और इसमें आपको लॉगिन करना होगा। आपको अपनी मुख्य Free Fire ID से लिंक अकाउंट से जुड़े हुए सोशल मीडिया से लॉगिन करना है।

आपको एक्टिवेशन कोड डालना होता है (Image via Garena)
आपको एक्टिवेशन कोड डालना होता है (Image via Garena)

स्टेप 4: आपको यहां ईमेल डालना होगा।

Ad

स्टेप 5: आपको एक ज्वाइन नाओ के बटन पर क्लिक करके प्रोसेस को पूरा करना है।

नोट: इसकी कोई गारंटी नहीं है कि रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक्टिवेशन कोड मिल जाएगा। कुछ ही खिलाड़ियों को मौका मिलता है और यह चीज़ पूरी तरह लक पर आधारित है। अगर किस्मत रही तो आपको एक्टिवेशन कोड मिल जाएगा।

आपको गेम की फाइल आने के बाद उसे डाउनलोड करके खोलना होगा। बाद में आपको एक्टिवेशन कोड डालना होगा और फिर आप गेम का आनंद ले पाएंगे।

नोट: भारत में इस समय Free Fire बैन है और इसी वजह से आपको MAX वर्जन खेलना चाहिए।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications