Free Fire MAX के OB35 एडवांस सर्वर के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में लगातार अपडेट्स आते रहते हैं और इसमें नए फीचर्स को जोड़ा जाता है। इन अपडेट्स के पहले गेम में एडवांस सर्वर आता है और यहां अपडेट्स को टेस्ट किया जाता है। OB35 अपडेट कुछ हफ्तों में आने वाला है और इसके पहले गेम का एडवांस सर्वर रिलीज किया जाएगा। कल यानी 7 जुलाई 2022 से एडवांस सर्वर उपलब्ध हो जाएगी लेकिन इसे उपयोग करने के लिए एक्टिवेशन कोड की जरूरत होगी।


Free Fire MAX के OB35 एडवांस सर्वर के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Garena ने एक्टिवेशन कोड को लॉन्च किया है और कुछ ही खिलाड़ी इसका उपयोग कर सकते हैं। आप भी रजिस्टर करके एक्टिवेशन कोड हासिल कर सकते हैं:

स्टेप 1: ब्राउजर खोलें और एडवांस सर्वर की वेबसाइट पर जाएं या यहां क्लिक करें।

आपको लॉगिन के विकल्प मिल जाएंगे (Image via Garena)
आपको लॉगिन के विकल्प मिल जाएंगे (Image via Garena)

स्टेप 2: आपको फेसबुक या गूगल अकाउंट से लॉगिन करना होगा जो आपकी ID से लिंक है।

स्टेप 3: आपको ईमेल ID डालनी है 'Join Now' बटन पर क्लिक करना है।

कुछ ऐसा नजर आएगा (Image via Garena)
कुछ ऐसा नजर आएगा (Image via Garena)

कुछ ही लोगों को एक्टिवेशन कोड मिलेगा और इस कोड को सिर्फ एक ही बार उपयोग किया जा सकता है। यह चीज़ किस्मत पर निर्भर है।


एडवांस सर्वर से आप मुफ्त डायमंड्स पा सकते हैं?

आपको गलतियां निकालनी है (Image via Garena)
आपको गलतियां निकालनी है (Image via Garena)

Garena के एडवां सर्वर में नए फीचर्स आते हैं और उन्हें टेस्ट करना होता है। अगर आप कुछ बग्स और ग्लीच के बारे में जानकारी देते हैं टी फिर आपको इसके बदले डायमंड्स मिल सकते हैं। आप उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Bug reproduction के अंदर जानकारी दे सकते हैं। इसके बदले आपको यह इनाम मिलेंगे:

  • 3000 डायमंड्स – मुख्य योगदान देने वाला (पहला व्यक्ति)
  • 2000 डायमंड्स – मुख्य योगदान देने वाला (दूसरा व्यक्ति)
  • 1000 डायमंड्स – मुख्य योगदान देने वाला (तीसरा व्यक्ति)

साथ ही अगर आप पहले बग को ढूंढने पर 100 डायमंड्स हासिल कर सकते हैं।