Free Fire MAX में OB37 एडवांस सर्वर के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX का एडवांस सर्वर अभी उपलब्ध नहीं हैं और इसे खेलने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। Free Fire का OB37 अपडेट आने वाला है लेकिन पहले इसका एडवांस सर्वर आएगा।


Free Fire MAX में OB37 एडवांस सर्वर के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Free Fire के OB37 एडवांस सर्वर के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं और यह 3 नवंबर 2022 से स्टार्ट होगा। APK आते ही उपलब्ध हो जाएगा और आप इस सर्वर को 11 नवंबर 2022 तक खेल सकते हैं।

एडवांस सर्वर (Image via Garena)
एडवांस सर्वर (Image via Garena)

आपको पहले एडवांस सर्वर के लिए रजिट्रेशन करना होगा और फिर एक्टिवेशन कोड दिया जाएगा। इसके लिए आपको इन स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: आपको लिंक पर क्लिक करके Free Fire MAX के आधिकारिक एडवांस सर्वर पर जाना होगा।

लॉगिन करें (Image via Garena)
लॉगिन करें (Image via Garena)

स्टेप 2: आप एक होमपेज पर पहुंच जाएंगे, इसमें आपको लॉगिन करना होगा। आप फेसबुक या गूगल अकाउंट से लॉगिन कर कस्ते हैं।

स्टेप 3: आपको ईमेल आईडी, नाम और कांटेक्ट नंबर देना है और फिर "Join Now" बटन पर क्लिक करना होगा।

आपको लॉगिन करना होगा और फिर डाउनलोड करना होगा (Image via Garena)
आपको लॉगिन करना होगा और फिर डाउनलोड करना होगा (Image via Garena)

रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको थोड़ा इंतजार करना होगा और फिर 3 नवंबर 2022 से गेम उपलब्ध होगा। आपको इन स्टेप्स का पालन करना होगा। इसके बाद आप एडवांस सर्वर को डाउनलोड करके लॉगिन करने के बाद गेम का आनंद ले पाएंगे। हालांकि, एक्टिवेशन कोड होना बहुत ही जरुरी है। आप गेम में नए फीचर्स को ट्राय कर सकते हैं और कई सारे अच्छे बग्स निकालकर मुफ्त में डायमंड्स पा सकते हैं। एडवांस सर्वर हमेशा चर्चा का विषय रहता है।

नोट: भारत में इस समय Free Fire बैन है और इसी कारण से आपको MAX वर्जन खेलना चाहिए। जो चीज़ें एडवांस सर्वर में आएगी, वहीं चीज़ें MAX वर्जन में भी जोड़ी जाएंगी।

App download animated image Get the free App now