Free Fire MAX के OB43 एडवांस सर्वर की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या रहेगी?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में समय-समय पर अपडेट्स को लाया जाता है। इसी बीच अपडेट्स को सफल बनाने के लिए एडवांस सर्वर को भी जोड़ा जाता है और इसमें हिस्सा लेकर आप नई चीज़ें ट्राय कर सकते हैं। कई लोगों को एडवांस सर्वर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

इसमें आने वाले अपडेट में मौजूद फीचर्स को टेस्ट करने का मौका मिलता है। आप यहां गलतियां और बग्स निकालकर गेम को बेहतर बना सकते हैं। एडवांस सर्वर की टेस्टिंग के लिए उपयुक्त बनने के लिए आपको सबसे पहले रजिस्टर करना पड़ेगा। इस आर्टिकल में हम एडवांस सर्वर के लिए रजिस्टर करने का तरीका बताने वाले हैं।


Free Fire MAX के OB43 एडवांस सर्वर की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या रहेगी?

रजिस्टर करें (Image via Garena)
रजिस्टर करें (Image via Garena)

अभी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। साल 2024 की शुरुआत में संभावित तौर पर एडवांस सर्वर के रजिस्ट्रेशन को शुरू किया जा सकता है। इसके बाद आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले कोई भी एक ब्राउजर खोलें और वहां एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट सर्च करें।

स्टेप 2: अभी वेबसाइट नहीं खुलेगी लेकिन रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही वेबसाइट ओपन हो जाएगी।

स्टेप 3: आपको फेसबुक या गूगल किसी एक तरीके से लॉगिन करना होगा।

स्टेप 4: आपको यहां अपनी ईमेल आईडी डालनी है और रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना है।

Free Fire MAX के एडवांस सर्वर का एक्टिवेशन बहुत कम लोगों को दिया जाता है। यह सीमित मात्रा में रहता है। ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करते हैं और सभी को सर्वर में एंट्री के लिए एक्टिवेशन कोड नहीं मिलता है। अगर आपकी किस्मत रही, तो ही आपको कोड मिलेगा। रजिट्रेशन करने और एक्टिवेशन कोड आने के बाद जब आप एडवांस सर्वर को डाउनलोड करके इंस्टॉल करेंगे, तो फिर आपको एक्टिवेशन कोड डालकर गेम में लॉगिन करना होगा।

App download animated image Get the free App now