Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) भारत में खेले जाने वाले सबसे प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम्स में से है। हर साल गेम को खेलने वाले लोगों को संख्या लाखों में बढ़ रही है। कई नए खिलाड़ी अपने दोस्तों के साथ गेम का आनंद लेना चाहते हैं लेकिन उन्हें रिक्वेस्ट भेजने के तरीके के बारे में नहीं पता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम किसी भी खिलाड़ी की ID सर्च करने का तरीका बताएंगे।
Free Fire MAX में किसी भी खिलाड़ी की ID को कैसे ढूंढें?
किसी भी खिलाड़ी की प्लेयर ID सर्च करना बहुत ज्यादा आसान है। इसके लिए आपको उसका IGN (इन-गेम नेम) या फिर UID डालनी होगी। UID से सर्च करना आसान होता है। आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:
स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और इसके बाद ‘Friends’ के बटन पर क्लिक करें।
!['Friends' बटन पर क्लिक करें](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/f1e4e-16032705827929-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/f1e4e-16032705827929-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/f1e4e-16032705827929-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/f1e4e-16032705827929-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/f1e4e-16032705827929-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/f1e4e-16032705827929-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/f1e4e-16032705827929-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/f1e4e-16032705827929-800.jpg 1920w)
स्टेप 2: आपको अब ‘ADD’ टैब पर क्लिक करना होगा। नीचे तस्वीर में आपको विकल्प नज़र आ जाएगा।
!['ADD' टैब पर क्लिक करें](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/9cc64-16032706020611-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/9cc64-16032706020611-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/9cc64-16032706020611-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/9cc64-16032706020611-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/9cc64-16032706020611-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/9cc64-16032706020611-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/9cc64-16032706020611-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/9cc64-16032706020611-800.jpg 1920w)
स्टेप 3: आपको UID या IGN को सर्च बॉक्स में डालना है और इसके बाद आपको ‘OK’ बटन पर क्लिक करना होगा।
![सर्च बार इस तरह की नज़र आएगी](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/6c1d4-16032706269599-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/6c1d4-16032706269599-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/6c1d4-16032706269599-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/6c1d4-16032706269599-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/6c1d4-16032706269599-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/6c1d4-16032706269599-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/6c1d4-16032706269599-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/10/6c1d4-16032706269599-800.jpg 1920w)
स्टेप 4: खिलाड़ी की ID नज़र आ जाएगी। इसके बाद आपको उसके पास ‘+’ बटन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
दूसरे खिलाड़ी को रिक्वेस्ट चली जाएगी। वो आपकी रिक्वेस्ट को फ्रेंड्स टैब में जाकर एक्सेप्ट कर सकते हैं। दोस्त को मैच के लिए इन्वाइट करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें:
- स्टेप 1: आपको गेम खोलना है और फिर ‘Invite’ बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 2: एक मेनू खुल जाएगा और इसमें सारे इन-गेम फ्रेंड्स नज़र आ जाएंगे।
- स्टेप 3: आपको ‘+’ बटन पर क्लिक करना है और इसके साथ ही आप उन्हें इन्वाइट कर पाएंगे।
- स्टेप 4: उनके लॉबी में आने के बाद आपको स्टार्ट बटन पर क्लिक करके गेम को शुरू करना होगा।